पंकज आडवाणी : बिलियर्ड्स और स्नूकर में देश का झंडा विश्व में फहराने वाले खिलाड़ी
नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में क्रिकेटर्स से ज्यादा चर्चा और लोकप्रियता किसी भी दूसरे खेल के खिलाड़ी को नहीं मिलती। लेकिन, कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने खेल प्रतिभा के जरिए देश को एक नहीं बल्कि कई बार चैंपियन बनाया है। वह भी क्रिकेटर्स की तरह लोकप्रियता के हकदार हैं। पंकज आडवाणी एक ऐसे ही खिलाड़ी हैं।