'विकसित भारत' तभी बनेगा जब युवा फिट, सशक्त, संस्कारी और राष्ट्रभक्त होंगे: मनसुख मांडविया

IANS | July 19, 2025 1:17 PM

वाराणसी, 19 जुलाई (आईएएनएस)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 19-20 जुलाई के बीच वाराणसी में 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा' विषय पर 'युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन' आयोजित किया है। शनिवार को सम्मेलन में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश को नशामुक्त बनाने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश : ऊना में जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ, 60 खिलाड़ी लेंगे भाग

IANS | July 18, 2025 10:16 PM

ऊना, 18 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के ऊना में शुक्रवार को जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है। इस प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में अपना दमखम दिखाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दी।

अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के इवेंट्स का विस्तृत कलेंडर जल्द जारी होगा : संजय अडेसरा

IANS | July 18, 2025 8:43 PM

अहमदाबाद, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप व्यापार के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर सक्रिय है। अदाणी स्पोर्ट्स लाइन के चीफ बिजनेस ऑफिसर संजय अडेसरा ने ग्रुप के आने वाले इवेंट्स के बारे में जानकारी दी है।

दिलहारा फर्नांडो : 90 मील की रफ्तार के बाद अपनी धीमी गेंदों से बल्लेबाजों को तंग करने वाला पेसर

IANS | July 18, 2025 7:19 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। क्रिकेट को रोमांचक बनाने में श्रीलंका के खिलाड़ियों का बेहद अहम योगदान रहा है। सनथ जयसूर्या की आक्रामक बल्लेबाजी हो या मुथैया मुरलीधरन की स्पिन या फिर लसिथ मलिंगा की यॉर्कर। इन सभी ने क्रिकेट को उसके स्तर से ऊपर उठाया। दिलहारा फर्नांडो भी एक ऐसे ही गेंदबाज रहे, जिन्होंने तेज रफ्तार गेंदों के साथ करियर शुरू किया और बाद में नई विविधताएं जोड़कर बल्लेबाजों के लिए अबूझ बने।

हैप्पी बर्थडे हर्षा भोगले : जिनका हुनर और पैशन कमेंट्री का पर्याय बन गया

IANS | July 18, 2025 5:08 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में कई पूर्व क्रिकेटरों ने संन्यास के बाद कमेंट्री की दुनिया में अपना नाम कमाया। दर्शकों के बीच इन जाने-पहचाने चेहरों ने अपनी आवाज के जरिए क्रिकेट का आंखों देखा हाल घर-घर तक सुनाया है। चाहे सुनील गावस्कर हो या रवि शास्त्री, इन्होंने कमेंट्री को नए आयाम दिए। इसी बीच एक ऐसा नाम भी उभरकर आया तो परंपरागत क्रिकेटर नहीं था, लेकिन अपने हुनर और पैशन से अंग्रेजी कमेंट्री का पर्याय बन गया। ये शख्स हैं- हर्षा भोगले। उन्होंने इंग्लिश कमेंट्री में एक अलग ही फैन बेस बनाया।

पंत मैनचेस्टर में विकेटकीपिंग नहीं कर सकते तो बतौर बल्लेबाज न खेलें: शास्त्री

IANS | July 18, 2025 1:38 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के उप-कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि टीम के उप-कप्तान को तब तक एक बल्लेबाज के रूप में नहीं खेलना चाहिए, जब तक कि वह चौथे टेस्ट से पहले मैच के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी लेने के लिए आश्वस्त न हो जाएं।

बर्थडे स्पेशल: भारत का पहला 'एंग्लो इंडियन क्रिकेटर', जिसने देश को जिताया 'वर्ल्ड कप'

IANS | July 18, 2025 8:24 AM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। रोजर बिन्नी क्रिकेट इतिहास के पहले 'एंग्लो-इंडियन क्रिकेटर' हैं। उनका जन्म 19 जुलाई 1955 को बेंगलुरु में हुआ था। बतौर ऑलराउंडर रोजर बिन्नी ने टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में अपनी उपयोगिता साबित की है।

केंद्र सरकार खेलों के विकास के लिए संकल्पित, खेलो भारत कॉन्क्लेव में बोले मनसुख मांडविया

IANS | July 17, 2025 9:36 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। भारत सरकार के युवा और खेल मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को नई दिल्ली में 'खेलो भारत कॉन्क्लेव' को संबोधित किया। अपने संबोधन में मांडविया ने कहा कि मोदी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है।

भगदड़ मामले में आरसीबी पर चलेगा आपराधिक मुकदमा, कर्नाटक सरकार ने दी मंजूरी

IANS | July 17, 2025 7:41 PM

बेंगलुरु, 17 जुलाई (आईएएनएस)। आईपीएल 2025 का खिताब जीतने वाली आरसीबी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। खिताबी जीत के बाद आरसीबी की तरफ से जश्न मनाया गया था। इस दौरान 11 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 50 लोग घायल हुए थे। मामले में कर्नाटक सरकार ने आरसीबी मैनेजमेंट और कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ आपराधिक मामला दायर करने की मंजूरी दे दी है।

धोनी को लीजेंड बनाने वाला हेलीकॉप्टर शॉट, उसके जनक संतोष लाल की यादें आज भी रांची की गलियों में जिंदा

शंभु नाथ चौधरी | July 17, 2025 7:34 PM

रांची, 17 जुलाई (आईएएनएस)। रांची की गलियों में एक वक्त क्रिकेट के शोर में एक आवाज गूंजती थी, “बंटी फिर हेलीकॉप्टर उड़ा देगा!” वही बंटी... वही संतोष लाल, जिसने अपने दोस्त महेंद्र सिंह धोनी को वह हेलीकॉप्टर शॉट सिखाया, जो इंटरनेशनल क्रिकेट के पिच पर उनका सिग्नेचर स्टाइल बन गया।