हमारी तैयारी हमारी फॉरवर्ड लाइन को मजबूत करने पर केंद्रित है: लालरेम्सियामी
रांची, 11 जनवरी (आईएएनएस) भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रमुख फारवर्ड लालरेम्सियामी हमारज़ोटे ने 13 से 19 जनवरी तक होने वाले बहुप्रतीक्षित एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 के लिए तैयारी करते हुए टीम की फॉरवर्ड लाइन की तैयारियों के बारे में जानकारी साझा की।