कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं रही वो विधा, जिसमें भारत ने जीते सबसे ज्यादा पदक
नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली है। गुजरात के अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन होगा। यह दूसरा मौका है जब देश में खेलों के इस महाकुंभ का आयोजन होगा। पूर्व में 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन राजधानी दिल्ली में हुआ था। दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और दूसरे स्थान पर रहा था। कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में उस रिकॉर्ड के टूटने की उम्मीद है।