कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 अहमदाबाद की पहचान स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करेगा: ध्वज हरिया
अहमदाबाद, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली है। अंतरराष्ट्रीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी ध्वज हरिया ने अहमदाबाद को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए वेन्यू के रूप में चुने जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे शहर की पहचान एक स्पोर्टिंग हब के तौर पर बनेगी।