'यह मजबूत इरादे और लगन की वजह से है', पीएम मोदी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में मुक्केबाजों के प्रदर्शन को सराहा

IANS | November 24, 2025 2:04 PM

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय मुक्केबाजों को सराहा है। भारत ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 में 20 मेडल (9 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज) जीतकर ग्लोबल स्टेज पर अपना अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है।

केएल राहुल कप्तान, जडेजा-गायकवाड़ की वापसी, दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

IANS | November 23, 2025 6:09 PM

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। केएल राहुल की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है।

स्मृति मंधाना के पिता की तबियत बिगड़ी, शादी अनिश्चितकाल के लिए टली

IANS | November 23, 2025 4:48 PM

सांगली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और गायक पलाश मुच्छल की रविवार को प्रस्तावित शादी टल गई है। मंधाना के पिता की अचानक बिगड़ी तबियत की वजह से शादी को टाला गया है। इसकी पुष्टि मंधाना के प्रबंधक तुहिन मिश्रा ने की।

आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश ने किया 2-0 से क्लीन स्वीप

IANS | November 23, 2025 3:48 PM

ढाका, 23 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को 217 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान बांग्लादेश ने 2 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया।

अंचिता शेउली : बचपन में पिता को खोया, घर चलाने के लिए मां के साथ मिलकर किया काम, चुनौतियों से लड़कर वेटलिफ्टर बने

IANS | November 23, 2025 2:31 PM

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। वेटलिफ्टर अंचिता शेउली ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने दमखम के बूते पहचान बनाई है। इस युवा प्रतिभा ने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। शेउली की मेहनत और फिटनेस ने उन्हें बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जिताया।

लक्ष्य सेन ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन, एकतरफा फाइनल मुकाबले में युशी तनाका को हराया

IANS | November 23, 2025 2:25 PM

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 जीतकर खिताबी सूखे को समाप्त कर दिया है। रविवार को सेन ने जापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। यह उनका तीसरा सुपर 500 टाइटल है।

इयान बॉथम : इंग्लिश क्रिकेट के आइकॉनिक खिलाड़ी, जो ऑलराउंडर्स के 'गोल्डन पीरियड' के एक पिलर थे

IANS | November 23, 2025 9:17 AM

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। क्रिकेट के इतिहास में हर दशक की अपनी कहानी और इतिहास है। 80 का दशक महान ऑलराउंडर्स के गोल्डन पीरियड के तौर पर याद किया जाता है। तब भारत के पास कपिल देव, पाकिस्तान के पास इमरान खान, न्यूजीलैंड के पास रिचर्ड हेडली और इंग्लैंड के पास थे- इयान बॉथम।

टी20 क्रिकेट में पाकिस्तानी बल्लेबाज के नाम अनूठा कारनामा

IANS | November 23, 2025 9:10 AM

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की। पाकिस्तान की जीत में सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 80 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ फरहान साल 2025 में सर्वाधिक टी20 अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप में नंबर-1 बन गए।

बर्थडे स्पेशल: कभी 200 रुपये पर मैच खेलने वाले नवदीप सैनी हैं करोड़ों के मालिक

IANS | November 22, 2025 11:43 PM

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की कहानी उन सभी क्रिकेटरों के लिए बड़ी प्रेरणा है, जो आर्थिक तंगी से जूझते हुए देश के लिए खेलने का सपना देख रहे हैं। नवदीप सैनी मौजूदा समय में भारत के सर्वाधिक तेज गेंदबाजों में से एक हैं।

बेन स्टोक्स : गेंदबाजी में रफ्तार और धार, मगर बल्ले से नहीं कर पा रहे पहले जैसे प्रहार

IANS | November 22, 2025 12:52 PM

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहले टेस्ट की पहली पारी में 'पंजा 'लगाया। इस राइट आर्म फास्ट-मीडियम गेंदबाज ने महज 6 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 23 रन देकर 5 विकेट निकाले।