पहला टेस्ट : 'लो-स्कोरिंग' मुकाबले में भारत की हार, साउथ अफ्रीका ने बनाई 1-0 से लीड
कोलकाता, 16 नवंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए 'लो-स्कोरिंग' टेस्ट मैच को 30 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने दो मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।