सिंहावलोकन 2025: वनडे फॉर्मेट में शानदार रहा टीम इंडिया के लिए यह साल
नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 वनडे फॉर्मेट में बेहद खास रहा है। इस साल भारत ने कुल 14 वनडे मुकाबले खेले, जिसमें 11 जीत दर्ज की। इस दौरान टीम इंडिया ने सिर्फ 3 ही मैच गंवाए।