आईसीसी से जल्द निलंबन हटने की उम्मीद कर रहा है श्रीलंकाई बोर्ड
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। आईसीसी के सीईओ ज्योफ एलार्डिस ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और खेल मंत्री हरिन फर्नांडो से मुलाकात की। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को उम्मीद है कि इस खास बातचीत का उन्हें लाभ मिलेगा और मार्च तक निलंबन भी हट जाएगा।