टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान के नए 'सिक्सर किंग' बने साहिबजादा फरहान, दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

IANS | February 24, 2026 9:13 PM

पल्लेकेले, 24 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में मंगलवार को पाकिस्तान की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने छक्कों का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

टी20 वर्ल्ड कप: साहिबजादा फरहान ने खेली दमदार पारी, पाकिस्तान ने 9 विकेट खोकर बनाए 164 रन

IANS | February 24, 2026 9:05 PM

पल्लेकेले, 24 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार को पाकिस्तान की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 164 रन लगाए।

एलन बॉर्डर फील्ड पर अजेय ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम, दर्ज की लगातार 21वीं जीत

IANS | February 24, 2026 6:49 PM

ब्रिस्बेन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भारत के खिलाफ मंगलवार को खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने एलन बॉर्डर फील्ड पर लगातार 21वां मुकाबला अपने नाम कर लिया है।

केएससीए स्टेडियम में 'सुनील जोशी पवेलियन' का उद्घाटन

IANS | February 24, 2026 6:01 PM

हुबली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) ने मंगलवार को हुबली के केएससीए स्टेडियम में सुनील जोशी पवेलियन का उद्घाटन किया। इसी के साथ राज्य और नेशनल क्रिकेट टीमों में भारत के पूर्व लेफ्ट-आर्म स्पिनर के शानदार योगदान को सराहा गया।

रणजी फाइनल: शुभम पुंडीर का नाबाद शतक, पहले दिन जम्मू कश्मीर ने 2 विकेट खोकर 284 रन बनाए

IANS | February 24, 2026 5:28 PM

हुबली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर ने केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर जारी रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के फाइनल मुकाबले में पहले दिन के खेल तक अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। मंगलवार को दिन की समाप्ति तक इस टीम ने 2 विकेट खोकर 284 रन बना लिए हैं।

वनडे सीरीज: बेथ मूनी की दमदार पारी, भारत को 6 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 1-0 से लीड

IANS | February 24, 2026 4:24 PM

ब्रिस्बेन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ एलन बॉर्डर फील्ड में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज के अगले दो मैच 27 फरवरी और 1 मार्च को होबार्ट में खेले जाने हैं।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल शेड्यूल जारी, 14 जून को भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच

IANS | February 24, 2026 3:11 PM

दुबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल शेड्यूल जारी किया। यह टूर्नामेंट 12 जून से इंग्लैंड में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला 5 जुलाई को मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होगा।

जानिए टी20 फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

IANS | February 24, 2026 2:22 PM

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 26 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 'सुपर-8' मैच खेला जाना है। टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट में अपने पहले सुपर-8 मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन यह संतोष की बात है कि जिम्बाब्वे के विरुद्ध भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप: अश्विन की सलाह, मिडिल ऑर्डर में फखर जमान को मौका दे पाकिस्तानी टीम

IANS | February 24, 2026 1:50 PM

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला खेलेगी। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका सुपर-8 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सुझाव दिया है कि अगर सलमान की कप्तानी वाली टीम इस टूर्नामेंट को लेकर गंभीर है, तो उन्हें अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए।

24 फरवरी: इसी दिन 'दोहरे शतक' के साथ तेंदुलकर ने बदली थी वनडे क्रिकेट की दिशा

IANS | February 24, 2026 12:40 PM

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। क्रिकेट इतिहास में '24 फरवरी' का दिन बेहद ऐतिहासिक रहा है। इस दिन पहली बार किसी बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट में '200 रन' के आंकड़े को छुआ था। यह कारनामा मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ग्वालियर स्थित कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में 24 फरवरी 2010 को किया था।