'एक खराब दिन सबकुछ बिगाड़ सकता है', विश्व कप से पहले राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया को किया सावधान
नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रही है। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता था।