टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं न्यूजीलैंड के ये 5 खिलाड़ी
नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को खेला जाना है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने चौथी, तो न्यूजीलैंड ने दूसरी बार खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच में कीवी टीम के 5 खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।