ऑस्ट्रेलियन ओपन: एलिना स्वितोलिना ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई
मेलबर्न, 27 जनवरी (आईएएनएस)। यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ को सीधे सेटों में हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं कुल मिलाकर उनका यह चौथा ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल होगा।