पूर्व ओलंपियन और खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताया दुख
नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। देश के सबसे प्रभावी खेल प्रशासकों में से एक और ओलंपिक में शूटिंग में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले रणधीर सिंह का बुधवार को 79 साल की उम्र में निधन हो गया। रणधीर सिंह की भारत के साथ-साथ पूरे एशिया में ओलंपिक मूवमेंट को आकार देने में अहम भूमिका रही है। रणधीर सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाई थे।