वनडे रैंकिंग: स्मृति मंधाना बनीं नंबर-1 बल्लेबाज, अलाना किंग गेंदबाजी में टॉप

IANS | March 3, 2026 3:52 PM

दुबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी की ओर से जारी ताजा वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बन गई हैं। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर अलाना किंग एक पायदान ऊपर चढ़कर शीर्ष पर पहुंच गई हैं।

टी20 वर्ल्ड कप : भारत के लिए आसान नहीं रहा सुपर-8 तक का सफर, बल्लेबाजी में नजर आई ये खामियां

IANS | March 3, 2026 12:01 AM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मार्च को छठी बार टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी। हालांकि, घरेलू सरजमीं पर टूर्नामेंट होने के बावजूद भारतीय टीम के लिए सुपर-8 तक का सफर मुश्किलों से भरा रहा है। भारतीय टीम के खेल में वो चैंपियन वाली बात नजर नहीं आई है।

वो सेमीफाइनल मैच, जिसमें भारत के खिलाफ इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने जुटाए 170 रन

IANS | March 2, 2026 11:57 PM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की जोड़ी के नाम है। इंग्लैंड की इस सलामी जोड़ी ने भारत के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप मैच में 170 रन की अटूट साझेदारी की थी। भारत ने इस सेमीफाइनल मैच को 10 विकेट से गंवाया था। आइए, इस मुकाबले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

5 खिलाड़ी, जिनके नाम भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक 'कैच'

IANS | March 2, 2026 11:13 PM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने अपनी शानदार फील्डिंग के साथ फैंस का दिल जीता है। आइए, उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक 'कैच' लिए हैं।

भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए 5 टी20 वर्ल्ड कप मैच, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड?

IANS | March 2, 2026 4:52 PM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। दोनों देश छठी बार टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे। इस दौरान 2 बार दोनों देशों के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया है।

योगेश कथुनिया: माता-पिता डॉक्टर बनाना चाहते थे, बेटे ने डिस्कस थ्रो में देश को दिलाया पदक

IANS | March 2, 2026 3:06 PM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। योगेश कथुनिया देश के एक प्रसिद्ध पैराएथलीट हैं। उनके माता-पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें, लेकिन योगेश ने खेल के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया है और देश को पैरालंपिक में रजत पदक दिलाया है।

अभिषेक का दिमाग थोड़ा उलझा हुआ है: अनिल कुंबले

IANS | March 2, 2026 2:55 PM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। संजू सैमसन की विस्फोटक 97 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने रविवार को वेस्टइंडीज को कोलकाता में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम इंडिया की चिंता सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म है, जो पूरे टूर्नामेंट में अब तक एक अर्धशतक लगा सके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से मिल सकता है अगला चैंपियन, रिकॉर्ड दे रहे गवाही

IANS | March 2, 2026 2:29 PM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने रविवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

संजू सैमसन ने अपनी पारी से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को खुश किया: रवि शास्त्री

IANS | March 2, 2026 2:15 PM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना ​​है कि रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी सुपर-8 मैच में खेली गई संजू सैमसन की मैच जिताने वाली पारी उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा भारी जुर्माना: रिपोर्ट

IANS | March 2, 2026 1:35 PM

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। पीसीबी ने खराब प्रदर्शन के बाद टीम के खिलाड़ियों पर एक्शन लिया है और भारी जुर्माना लगाया है।