आईपीएल 2026: रिकॉर्ड शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, आरआर ने एसआरएच को दिया 244 रन का लक्ष्य

IANS | May 27, 2026 9:30 PM

न्यू चंडीगढ़, 27 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआर ने वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक 97 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए हैं।

सिंगापुर ओपन 2026: प्रणॉय ने जोनाथन क्रिस्टी को हराया, ध्रुव-कपिला मिक्स्ड डबल्स में आगे बढ़े

IANS | May 27, 2026 9:01 PM

सिंगापुर, 27 मई (आईएएनएस)। भारत के एचएस प्रणॉय ने बुधवार को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में सिंगापुर ओपन के दूसरे दिन 61 मिनट तक चले मुकाबले में इंडोनेशिया के वर्ल्ड नंबर 5 जोनाथन क्रिस्टी को 10-21, 21-12, 21-18 से हराया।

आईपीएल 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए वैभव सूर्यवंशी

IANS | May 27, 2026 9:00 PM

न्यू चंडीगढ़, 27 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के विरुद्ध 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौकों के साथ 97 रन बनाए। इस पारी के साथ 15 वर्षीय बल्लेबाज ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।

हरियाणा में खेल के स्तर को और ऊपर उठाने के लिए मुख्यमंत्री सैनी ने एक्शन प्लान की समीक्षा की

IANS | May 27, 2026 8:04 PM

चंडीगढ़, 27 मई (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा कि सरकार खेल को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक नई पहल शुरू करने जा रही है।

आईपीएल 2026: एसआरएच ने आरआर के खिलाफ टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, क्वालीफायर 2 पर दोनों टीमों की नजर

IANS | May 27, 2026 7:13 PM

न्यू चंडीगढ़, 27 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। एसआरएच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

फ्लैट पिच पर जीटी की गेंदबाजी का अंदाजा लगाना आसान, आरसीबी ने फायदा उठाया: टॉम मूडी

IANS | May 27, 2026 6:16 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी का मानना ​​है कि गुजरात टाइटंस (जीटी) के गेंदबाजी अटैक का अंदाजा फ्लैट बल्लेबाजी पिच पर लगाया जा सकता है। यह एक ऐसी कमजोरी है जिसका फायदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 में उठाया।

प्लेऑफ में इतना बड़ा स्कोर आरसीबी के आत्मविश्वास और चरित्र को दिखाता है: अनिल कुंबले

IANS | May 27, 2026 5:53 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मंगलवार को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराकर फाइनल में जगह बना ली। मैच में आरसीबी का प्रदर्शन दमदार रहा। भारतीय टीम और आरसीबी के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने आरसीबी के प्रदर्शन की तारीफ की है।

पूर्व ओलंपियन और अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह के निधन पर खेल जगत ने जताया शोक

IANS | May 27, 2026 5:19 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। पूर्व ओलंपियन और अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह का बुधवार को 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर खेल जगत में शोक की लहर है। खेल संस्थाओं और दिग्गज खेल प्रशासकों और खिलाड़ियों ने रणधीर सिंह के निधन पर शोक जताया है।

महिला टी20 विश्व कप 2026: 'विकेड' की कास्ट ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेगी

IANS | May 27, 2026 4:41 PM

दुबई, 27 मई (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 12 जून को खेला जाएगा। इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी। ओपनिंग सेरेमनी में 'विकेड' की कास्ट लाइव परफॉर्म करेगी। इसकी घोषणा आईसीसी ने की है।

अंडर-23 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप: ऐतिहासिक 27 पदकों के साथ भारत फ्रीस्टाइल टीम चैंपियन बना

IANS | May 27, 2026 4:07 PM

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। भारतीय पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम वियतनाम के दा नांग में हुए अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में चैंपियन बनकर उभरी है। भारत ने फ्रीस्टाइल कुश्ती के क्षेत्र में किर्गिस्तान और कजाकिस्तान जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है, किर्गिस्तान दूसरे, जबकि कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रही।