ऑस्ट्रेलियन ओपन: ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स ने जीता मिश्रित डबल्स का खिताब
मेलबर्न, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स ने ऑस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित डबल्स का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार को रॉड लेवर एरिना में खेले गए मुकाबले में गैडेकी और पीयर्स की जोड़ी ने फ्रेंच जोड़ी क्रिस्टीना म्लादेनोविक और मैनुअल गुइनार्ड को 4-6, 6-3, 10-8 से हराकर अपने खिताब की रक्षा की।