अगला पीडब्ल्यूएल सीजन सभी बड़े शहरों में होगा: डब्ल्यूएफआई प्रमुख संजय सिंह
नोएडा, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में जारी प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) 2026 के विकास पर भरोसा जताया। उन्होंने बताया है कि भविष्य के सीजन में लीग का विस्तार कई शहरों में किया जाएगा।