महिला टी20 विश्व कप: डैनी व्याट का धमाकेदार शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से रौंदा
बर्मिंघम, 13 जून (आईएएनएस)। मेजबान इंग्लैंड ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। शुक्रवार रात एजबेस्टन के मैदान पर खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से हराया। इंग्लिश टीम से मिले 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।