विमेंस एशिया कप: श्री चरणी ने रचा इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

IANS | September 14, 2026 11:27 AM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। विमेंस एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रनों से हराते हुए खिताब को अपने नाम किया। टीम की इस जीत में श्री चरणी ने गेंद से अहम भूमिका निभाई और खिताबी मुकाबले में उन्होंने 4 विकेट चटकाए।

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता यूएस ओपन 2026 का खिताब, फाइनल में बेन शेल्टन को दी शिकस्त

IANS | September 14, 2026 10:54 AM

न्यूयॉर्क, 14 सितंबर (आईएएनएस)। अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने यूएस ओपन 2026 के पुरुष सिंगल्स फाइनल में अमेरिकी बेन शेल्टन को 6-3, 7-6(2), 5-7, 6-2 से हराकर अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब और साल का दूसरा मेजर खिताब जीता।

जो हमारे देश के खिलाफ काम कर रहा है, उससे हम ट्रॉफी नहीं ले सकते : बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया

IANS | September 14, 2026 9:55 AM

दुबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत एंड कंपनी ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदा। हालांकि, एक बार फिर टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से साफतौर पर इनकार कर दिया।

धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, तीरंदाजी विश्व कप फाइनल जीतने वाले बने पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी

IANS | September 14, 2026 9:44 AM

साल्टिलो (मेक्सिको), 14 सितंबर (आईएएनएस)। जयंत तालुकदार के विश्व कप फाइनल में पदक जीतने के 16 साल बाद भारत को पुरुष रिकर्व वर्ग में फिर से बड़ी सफलता मिली है। धीरज बोम्मादेवरा ने बेहद दबाव भरे शूट-ऑफ में शानदार संयम दिखाते हुए जीत हासिल की। इसके साथ ही वह तीरंदाजी विश्व कप फाइनल का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बन गए हैं।

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

IANS | September 13, 2026 11:52 PM

दुबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 72 रनों से रौंदते हुए रिकॉर्ड 8वीं बार विमेंस एशिया कप के खिताब को अपने नाम किया। भारतीय टीम से मिले 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन बनाकर सिमटी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने खासतौर पर शेफाली वर्मा के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की।

भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से रौंदा

IANS | September 13, 2026 11:29 PM

दुबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराते हुए विमेंस एशिया कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत से मिले 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 111 रन बनाकर ऑलआउट हुई। भारत ने यह आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी जीती है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज, जिम्बाब्वे की टीम में टेलर और क्रेमर की वापसी

IANS | September 13, 2026 11:04 PM

हरारे, 13 सितंबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज को एक महत्वपूर्ण परीक्षा के रूप में देख रहा है। सिकंदर रजा 15 सदस्यीय टीम की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही टीम में दो अनुभवी खिलाड़ियों की भी वापसी हुई है।

पहला टी20: अभिषेक-ईशान की शतकीय साझेदारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

IANS | September 13, 2026 10:39 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। शेष मुकाबले 15 और 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेले जाने हैं।

पहला टी20: भारत के खिलाफ अजमतुल्लाह ओमरजई ने जड़े 64 रन, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

IANS | September 13, 2026 9:54 PM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई ने भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में 44 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 64 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ अजमतुल्लाह टी20 फॉर्मेट में भारत के खिलाफ छठे या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

विमेंस एशिया कप: शेफाली-मंधाना की तूफानी पारी, फाइनल में भारत ने 5 विकेट खोकर बनाए 183 रन

IANS | September 13, 2026 9:44 PM

दुबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। विमेंस एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हो रही है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए हैं।