मानव सुथार की फिरकी का चला जादू, टेस्ट डेब्यू में भारत की ओर से डाला दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्पेल

IANS | June 8, 2026 12:46 PM

न्यू चंडीगढ़, 8 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहली पारी में अफगानिस्तान की पूरी टीम 152 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मानव सुथार की फिरकी का जादू जमकर चला और उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए।

3 प्रमुख तेज गेंदबाज और नीतीश-दुबे भी मौजूद, आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में प्रिंस को कैसे मिलेगी प्लेइंग-11 में जगह?

IANS | June 8, 2026 12:39 PM

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में कुल चार तेज गेंदबाजों को जगह दी गई है, जिसमें उभरते हुए गेंदबाज प्रिंस यादव का भी नाम शामिल है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम में मौका मिलने के बाद प्रिंस टी20 के लिए भी सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रिंस इस पूरे दौरे पर प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएंगे और अगर टीम मैनेजमेंट उनको खिलाने का फैसला लेता है, तो कौन बाहर बैठ सकता है।

डेब्यू मैच में ही अबूझ पहेली बने मानव सुथार, पहली पारी में 152 रनों पर सिमटी अफगानिस्तान टीम

IANS | June 8, 2026 11:37 AM

न्यू चंडीगढ़, 8 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत द्वारा बनाए गए 564 रनों के जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में 152 रन बनाकर सिमट गई। मानव सुथार विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए।

महिला टी20 विश्व कप में सर्वाधिक बार फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया का रहा है दबदबा

IANS | June 8, 2026 11:22 AM

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। न्यूजीलैंड जहां एक तरफ अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी, तो भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमें टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगी। आइए आपको बताते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में किन टीमों ने फाइनल तक का सफर सर्वाधिक बार तय किया है।

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, हेड-मार्श को आराम

IANS | June 8, 2026 9:54 AM

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान कर दिया गया है। कंगारू टीम इस सीरीज में ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श के बिना खेलेगी। जोश इंग्लिस के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है।

महिला टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वालीं 5 बल्लेबाज, लिस्ट में एक भारतीय नाम भी शामिल

IANS | June 8, 2026 9:04 AM

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 11 जून से इंग्लैंड की धरती पर इस मेगा इवेंट का आयोजन होना है। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेली है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली भारतीय खिलाड़ी

IANS | June 7, 2026 10:36 PM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप ने महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मुकाबलों का रुख बदला और टीमों को यादगार जीत दिलाई। आइए, उन भारतीय महिला खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट हैं।

'गेंद को टर्न कराना मेरी ताकत, सही जगह पर गेंदबाजी से मिली सफलता': मानव सुथार

IANS | June 7, 2026 9:58 PM

न्यू चंडीगढ़, 7 जून (आईएएनएस)। महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में रविवार को तीन विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने कहा कि अपनी ताकत पर भरोसा रखने और लगातार सही जगहों पर गेंदबाजी करने से उन्हें टेस्ट में असर डालने में मदद मिली।

एम. पी. जाबिर: ओलंपिक में 400 मीटर हर्डल्स में जगह बनाने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट

IANS | June 7, 2026 9:34 PM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। भारतीय एथलेटिक्स में जाबिर मदारी पल्लियलील का नाम बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में शुमार है। वह एम. पी. जाबिर के नाम से मशहूर हैं।

'शानदार डेब्यू', सुनील गावस्कर ने अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू कर रहे मानव सुथार की तारीफ की

IANS | June 7, 2026 8:48 PM

न्यू चंडीगढ़, 7 जून (आईएएनएस)। महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारत की स्थिति बेहद मजबूत है। भारत ने 8 विकेट पर 564 रन पर पारी घोषित करने के बाद गेंदबाजी में भी दमदार प्रदर्शन किया है और रविवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 113 के स्कोर पर अफगानिस्तान के 5 विकेट गिराकर टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।