'सूर्या के बल्ले से रन नहीं आ रहे, कप्तानी के लिए श्रेयस श्रेष्ठ विकल्प': सूर्यकुमार यादव के कोच अशोक असवालकर

IANS | June 6, 2026 10:10 PM

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ ही एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव को टीम में बतौर कप्तान और खिलाड़ी अपनी जगह खोनी पड़ी है। सूर्यकुमार यादव के बचपन के कोच अशोक असवालकर ने उनके टीम में जगह खोने की वजह उनकी निराशाजनक फॉर्म को बताया है।

भारत बनाम अफगानिस्तान: मुकाबले के पहले दिन टीम इंडिया के नाम रिकॉर्ड, बतौर कप्तान गिल का छठा टेस्ट शतक

IANS | June 6, 2026 10:09 PM

न्यू चंडीगढ़, 6 जून (आईएएनएस)। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। टीम इंडिया ने पहले दिन की समाप्ति तक 3 विकेट खोकर 368 रन बनाए, जो भारत में टेस्ट मैच के पहले दिन चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। इसी के साथ बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अपना छठा शतक जमाया।

गोल्फ: वीर अहलावत ने रिकॉर्ड तोड़ 61 का स्कोर बनाकर स्विस चैलेंज में बढ़त बनाई

IANS | June 6, 2026 9:45 PM

ल्यूसर्न, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फर वीर अहलावत ने स्विट्जरलैंड में खेले जा रहे स्विस चैलेंज में शानदार प्रदर्शन करते हुए हाफवे स्टेज पर संयुक्त बढ़त हासिल कर ली है। इनविटेशन पर टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे अहलावत ने दूसरे राउंड में 10-अंडर-पार 61 का शानदार स्कोर बनाकर कोर्स रिकॉर्ड तोड़ दिया और इंग्लैंड के मैथ्यू साउथगेट के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए।

मैंने जान-बूझकर अपने शॉट्स पर रोक नहीं लगाई: केएल राहुल

IANS | June 6, 2026 9:32 PM

न्यू चंडीगढ़, 6 जून (आईएएनएस)। भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा कि टी20 क्रिकेट से टेस्ट फॉर्मेट में आने के दौरान उन्होंने जानबूझकर अपने नेचुरल स्ट्रोकप्ले पर रोक नहीं लगाई। इसी सोच से मुझे अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन शतक बनाने में मदद मिली।

फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले 5 सबसे युवा फुटबॉलर

IANS | June 6, 2026 9:29 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप का मंच दिग्गजों की कहानियों के साथ उन युवा सितारों की चमक से भी जगमगाया है, जिन्होंने कम उम्र में ही दुनिया को अपना हुनर दिखाया। आइए, उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया है।

'राज्य को गर्व महसूस कराया', वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में जगह मिलने पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई

IANS | June 6, 2026 9:17 PM

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिल गई है। टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वैभव सबसे युवा क्रिकेटर हैं। बिहार के समस्तीपुर जिले से संबंध रखने वाले वैभव सूर्यवंशी को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, गृह मंत्री अमित शाह ने अंडर-18 एशिया कप में सफलता पर भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

IANS | June 6, 2026 8:58 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। जापान में खेले गए अंडर-18 एशिया कप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता है, जबकि भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता है। इस यादगार सफलता पर भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दोनों टीमों को बधाई दी है।

प्रिंस यादव: वनडे के बाद टी20 में मौका, धीरे-धीरे अपने सपने के करीब पहुंच रहे तेज गेंदबाज

IANS | June 6, 2026 8:29 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की तरफ से खेलते हुए प्रिंस यादव ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। प्रिंस को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी का इनाम मिला है, और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका देने के बाद बीसीसीआई ने उन्हें आयरलैंड, इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में जगह दे दी है।

'सपोर्ट के लिए आभारी हूं, सफलता के लिए यह जरूरी है': अदाणी ग्रुप के सपोर्ट पर प्रज्ञानंद

IANS | June 6, 2026 8:22 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद प्रतिष्ठित नॉर्वे चेस टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं। उन्होंने इतिहास रचने के बाद एथलीट्स को बेहतरीन प्रदर्शन करने में मदद करने वाले मजबूत कॉर्पोरेट सपोर्ट सिस्टम के महत्व को रेखांकित करते हुए समर्थन के लिए 'अदाणी ग्रुप' का धन्यवाद किया।

मेंस अंडर-18 एशिया कप: आशीष की हैट्रिक, भारत ने जापान 4-1 से रौंदकर गोल्ड जीता

IANS | June 6, 2026 7:48 PM

काकामिगाहारा (जापान), 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को काकामिगाहारा में खेले गए मेंस अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर चैंपियनशिप जीती। भारत की खिताबी जीत में आशीष तानी पूर्ती का अहम योगदान रहा, जिन्होंने हैट्रिक लगाई।