साई सुदर्शन वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी, हम उन्हें पर्याप्त मौके देंगे: गौतम गंभीर

IANS | June 5, 2026 3:19 PM

चंडीगढ़, 5 जून (आईएएनएस)। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम साई सुदर्शन को अभी पर्याप्त मौके देगी। गंभीर का कहना है कि सुदर्शन एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं और वह हाल ही में आईपीएल 2026 में 700 से ज्यादा रन बनाकर आ रहे हैं।

मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला: गौतम गंभीर

IANS | June 5, 2026 2:36 PM

चंडीगढ़, 5 जून (आईएएनएस)। ऋषभ पंत का बल्ला इन दिनों खामोश चल रहा है। आईपीएल 2026 में भी पंत कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पंत को भारतीय टीम में जगह दी गई है। हेड कोच गौतम गंभीर का कहना है कि पंत को उनका खेलने का तरीका बदलने के लिए बिल्कुल भी नहीं कहा गया है।

पंत भारत के बेस्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज, टेस्ट क्रिकेट में रहे हैं बेहद प्रभावशाली: देवांग गांधी

IANS | June 5, 2026 1:43 PM

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। ऋषभ पंत इन दिनों खराब दौर से गुजर रहे हैं। आईपीएल 2026 में भी पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है। भारत के पूर्व खिलाड़ी और सिलेक्टर देवांग गांधी का मानना है कि पंत भारत के अब तक के सबसे बेस्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज रहे हैं।

फीफा वर्ल्ड कप में वापसी करने में इन 5 टीमों को लगा लंबा वक्त, कोई 64 साल बाद लौटा तो किसी को लगे 56 वर्ष

IANS | June 5, 2026 12:37 PM

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो खिताब जीतने के लिए एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी। आइए आपको उन 5 टीमों के नाम बताते हैं, जिन्होंने विश्व कप में सबसे लंबे अंतराल के बाद वापसी की है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिमला में मिनी मैराथन को राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी

IANS | June 5, 2026 9:29 AM

शिमला, 5 जून (आईएएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने रिज मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में 4 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज

IANS | June 5, 2026 8:02 AM

लाहौर, 5 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। गद्दाफी स्टेडियम में कंगारू बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 157 रन बनाकर सिमट गई। पाकिस्तान ने 158 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट खोकर 41.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है।

इस समय सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी से हटाना सही नहीं होगा: एमएसके प्रसाद

IANS | June 4, 2026 10:49 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत के पूर्व विकेटकीपर और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने गुरुवार को पुरुष टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव को हटाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि इस समय ऐसा कदम उठाना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं को अब से युवा नेताओं को तैयार करने पर ध्यान देना चाहिए।

फ्रेंच ओपन: हेलियोवारा और पैटन पहली बार पुरुषों के डबल्स फाइनल में पहुंचे

IANS | June 4, 2026 10:26 PM

पेरिस, 4 जून (आईएएनएस)। हैरी हेलियोवारा और हेनरी पैटन ने गुरुवार बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फ्रेंच ओपन में पुरुषों के डबल्स फाइनल में जगह बना ली। अब यह जोड़ी अपने पहले फ्रेंच ओपन खिताब से बस एक जीत दूर हैं।

5 उम्रदराज फुटबॉलर, जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाई

IANS | June 4, 2026 10:05 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप मैच में गोल हैट्रिक लगाना किसी भी फुटबॉलर के लिए बड़ी उपलब्धि है, लेकिन जब यह कारनामा बढ़ती उम्र में किया जाए तो अहमियत और बढ़ जाती है। आइए, ऐसे 5 उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने फुटबॉल के महाकुंभ में हैट्रिक लगाने का कारनामा किया है।

केरलम को कभी देश में 'खेलों की नर्सरी' माना जाता था, मौजूदा स्थिति निराशाजनक: पीटी उषा

IANS | June 4, 2026 10:01 PM

तिरुवनंतपुरम, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा है कि केरलम को कभी देश में 'खेलों की नर्सरी' माना जाता था, लेकिन राज्य खेल के क्षेत्र में अपनी पुरानी पहचान खोता हुआ दिख रहा है। पीटी उषा ने कहा कि केरलम में खेल की विकास में बाधा का कारण खेल संरचना की कमी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी है।