वर्ल्ड बॉक्सिंग रैंकिंग: जैस्मीन नंबर 1 पर पहुंचीं, विश्व और प्रिया टॉप 3 में शामिल
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। वर्ल्ड बॉक्सिंग रैंकिंग में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है। जैस्मीन लंबोरिया महिलाओं की 57 किग्रा कैटेगरी में दुनिया की नंबर वन मुक्केबाज बन गई हैं। एशियाई चैंपियन प्रिया घांघस (60 किग्रा) और विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) अपनी-अपनी कैटेगरी में टॉप तीन में पहुंच गए हैं। खास बात यह है कि भारतीय बॉक्सर महिलाओं की 10 में से नौ वेट कैटेगरी और पुरुषों की 10 में से आठ कैटेगरी में टॉप 10 में शामिल हैं।