हम जीत से सिर्फ 1 विकेट दूर रह गए, विश्व कप के लिए तैयार हैं: हरमनप्रीत कौर

IANS | June 3, 2026 12:42 PM

टॉन्टन, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ हुए टी20 मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज 2-1 से गंवा दी। तीसरे मैच में एक समय बेहतर स्थिति में गोने के बावजूद मिली हार से भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहद निराश नजर आईं।

हॉकी: भारतीय महिला अंडर-18 टीम ने सिंगापुर को 25-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

IANS | June 3, 2026 12:09 PM

काकामिगाहारा, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम ने सिंगापुर को 25-0 से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया है और एशिया कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

नॉर्वे चेस: प्रज्ञानंद ने कार्लसन को फिर हराया, गुकेश और दिव्या को 8वें राउंड में हार का सामना करना पड़ा

IANS | June 3, 2026 11:45 AM

ओस्लो, 3 जून (आईएएनएस)। नॉर्वे चेस 2026 के आठवें राउंड में प्रज्ञानंद रमेशबाबू ने टूर्नामेंट में एक बार फिर मैग्नस कार्लसन को हराकर एक और शानदार नतीजा हासिल किया। इस जीत के बाद प्रज्ञानंद की खिताबी रेस और मजबूत हो गई है। 20 साल के इस खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह व्हाइट मोहरों से कार्लसन को हराया था। राउंड 8 में काले मोहरों से जीत के साथ उन्होंने अपनी सफलता दोहराई।

स्टुअर्ट बिन्नी: पिता के नक्शेकदम पर चले, डेब्यू टेस्ट मैच में बने टीम इंडिया के खेवनहार

IANS | June 2, 2026 8:24 PM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारत के पूर्व ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने मध्यम गति की गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी से टीम इंडिया में अपनी खास पहचान बनाई। स्टुअर्ट ने अपने पिता रॉजर बिन्नी के नक्शेकदम पर चलते हुए क्रिकेट जगत में पहचान बनाई। साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ महज 4 रन देकर 6 विकेट हासिल करने वाले बिन्नी के उस स्पेल को शायद ही कोई फैन भूल सके।

भारतीय क्रिकेट टीम में नए कोच की एंट्री, साईराज बहुतुले को मिली ये जिम्मेदारी

IANS | June 2, 2026 7:21 PM

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर साईराज बहुतुले भारत की सीनियर मेंस क्रिकेट टीम के स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किए गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। बहुतुले सभी फॉर्मेट में भारत के अगली पीढ़ी के स्पिनर्स का मार्गदर्शन करेंगे।

ब्राजील के नाम सर्वाधिक 5 'फीफा वर्ल्ड कप' खिताब, जानिए किस टीम ने कब जीती ट्रॉफी?

IANS | June 2, 2026 5:54 PM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। मेंस फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत साल 1930 में हुई थी, जिसके बाद से '22 बार' इसका आयोजन किया जा चुका है। द्वितीय विश्व युद्ध के चलते साल 1942 और 1946 में इसका आयोजन नहीं हो सका था। ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने अब तक के सभी 22 संस्करण के लिए क्वालीफाई किया है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले 'नंबर-1' गेंदबाज बनीं लिंसी स्मिथ

IANS | June 2, 2026 4:02 PM

दुबई, 2 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड की लेफ्ट-आर्म स्पिनर लिंसी स्मिथ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले अपने करियर में पहली बार आईसीसी विमेंस टी20 अंतरराष्ट्रीय बॉलिंग रैंकिंग के शिखर पर पहुंच गई हैं।

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

IANS | June 2, 2026 4:00 PM

इंदौर, 2 जून (आईएएनएस)। महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले वैभव अब एक खास अकादमिक अध्ययन का विषय बनेंगे।

आकाश चोपड़ा की नजर में वैभव 'आईपीएल 2026' के बेस्ट ओपनर, भुवनेश्वर सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज

IANS | June 2, 2026 11:45 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का सीजन रोमांच और दमदार प्रदर्शन से भरा रहा। हर सीजन की तरह इस बार भी कई खिलाड़ियों ने अपने खेल से प्रभावित किया। इस बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस सीजन बेस्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चुनाव किया है।

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले 5 खिलाड़ी

IANS | June 2, 2026 9:47 AM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह आखिरी विश्व कप माना जा रहा है। मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में दागे हैं सबसे ज्यादा गोल।