राजेश्वरी गायकवाड़: डेब्यू मैच में जलवा बिखरने वालीं स्पिनर, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर

IANS | May 31, 2026 5:33 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राजेश्वरी की सटीक लाइन-लेंथ और विकेट लेने की क्षमता टीम की बड़ी ताकत रही है। विमेंस वर्ल्ड कप 2017 में उनका प्रदर्शन विशेष रूप से सराहा गया।

आईपीएल 2026: आरसीबी-जीटी फाइनल से पहले कर्नाटक और गुजरात में हवन और विशेष पूजा

IANS | May 31, 2026 4:51 PM

अहमदाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का फाइनल रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच शाम 7:30 से खेला जाना है। आरसीबी और जीटी दोनों ही टीमें अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए कमर कस चुकी हैं। जीटी अपने घरेलू मैदान में खेलेगी, इसलिए उनके समर्थन में फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम में पहुंचेंगे, जबकि आरसीबी सर्वाधिक लोकप्रिय टीमों में से एक है। आरसीबी फैन पूरे देश में फैले हैं और इस टीम के दूसरे खिताब की दुआ कर रहे हैं।

अंडर-18 हॉकी एशिया कप: 'पूल ए' मैच में जापान ने भारत को 4-2 से हराया

IANS | May 31, 2026 4:42 PM

काकामिगहारा, 31 मई (आईएएनएस)। अंडर-18 एशिया कप 2026 के 'पूल ए' मैच में भारतीय पुरुष टीम को मेजबान जापान के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। रविवार को खेले गए इस मैच में भारत की तरफ से आशीष तानी पूर्ति और कप्तान केतन कुशवाहा ने गोल दागे, जबकि जापान के लिए गोल करने वालों में कप्तान योशिओका माहिरो, फुजिवारा युमा, यासुई केंगो और ताकाहाशी आओने शामिल थे। अब भारत का अगला मुकाबला 1 जून को कोरिया से होगा।

आईपीएल 2026: अहमदाबाद में जीटी का दमदार रिकॉर्ड, फाइनल में आसान नहीं होगी आरसीबी की राह

IANS | May 31, 2026 9:19 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच रविवार को खेला जाएगा। इस महामुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। जीटी का अपने घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड शानदार रहा है।

आईपीएल 2026: फाइनल में जीटी की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं आरसीबी के ये 5 खिलाड़ी

IANS | May 31, 2026 8:45 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच रविवार को खेला जाना है। खिताबी मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। आइए आपको उन पांच आरसीबी खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो फाइनल में जीटी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

फ्रेंच ओपन 2026 में एक और उलटफेर, डायने पैरी ने अमांडा अनिसिमोवा को हराया

IANS | May 31, 2026 7:44 AM

पेरिस, 31 मई (आईएएनएस)। फ्रेंच ओपन 2026 में उलटफेर का दौर जारी है। फ्रांस की डायने पैरी ने शनिवार को छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा को तीन सेट तक चले मुकाबले में हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे राउंड में जगह बनाई।

दूसरा टी20: फ्रेया केंप का ऑलराउंडर प्रदर्शन, भारत के खिलाफ इंग्लैंड की 1-1 से बराबरी

IANS | May 30, 2026 11:25 PM

ब्रिस्टल, 30 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 26 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए फ्रेया केंप को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

मीनाक्षी ने फाइनल में हार पर शिकायत दर्ज कराई, डब्ल्यूएफआई ने कहा- नतीजे नहीं बदलेंगे

IANS | May 30, 2026 10:16 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) द्वारा आयोजित एशियन गेम्स 2026 का ट्रायल एक और विवाद में घिर गया है। मीनाक्षी गोयत, जिन्होंने विनेश फोगाट को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में अंतिम पंघाल से मिली हार पर हंगामा खड़ा कर दिया है।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप: वियतनाम में भारतीय महिलाओं ने जीते 2 स्वर्ण पदक

IANS | May 30, 2026 7:19 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। वियतनाम के दा नांग में अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं की कुश्ती स्पर्धाओं में भारत की युवा पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीते।

विनेश फोगाट ने हार के बाद डब्ल्यूएफआई के प्रति जताई नाराजगी, कहा- बहुत जिद्दी और जुनूनी हूं, वापसी करूंगी

IANS | May 30, 2026 6:43 PM

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने का सपना टूट गया। शनिवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में हुए चयन ट्रायल्स के दौरान महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग के सेमी-फाइनल में मीनाक्षी गोयत के हाथों 4-6 से हार के साथ विनेश के एशियन गेम्स खेलने की उम्मीद टूट गई। हार के बाद 31 वर्षीय विनेश ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की।