फाइनल मैच में वॉशिंगटन सुंदर का अर्धशतक, इस मामले में बने 'नंबर-1'

IANS | May 31, 2026 10:21 PM

अहमदाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। भले ही आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विरुद्ध 155/8 का स्कोर ही बना सकी, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।

आईपीएल 2026 फाइनल: डार, भुवनेश्वर और हेजलवुड की शानदार गेंदबाजी, आरसीबी ने जीटी को 155 रन पर रोका

IANS | May 31, 2026 9:29 PM

अहमदाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग-2026 का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लेने वाली आरसीबी ने जीटी को 155 रन पर रोक दिया है।

फ्रेंच ओपन: सिर्स्टिया ने वांग को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

IANS | May 31, 2026 8:48 PM

पेरिस, 31 मई (आईएएनएस)। रोमानिया की सोराना सिर्स्टिया रविवार को चीन की वांग जियू को 6-3, 7-6(4) से हराकर फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। मुकाबले में सिर्स्टिया को वांग जियू से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद थी। लेकिन रोमानियाई खिलाड़ी का अनुभव निर्णायक साबित हुआ। उन्होंने मैच के बड़े हिस्से पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और जब वांग ने अंत में कड़ी चुनौती पेश की, तब भी उन्होंने अपना संयम नहीं खोया।

एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: 4x100 मीटर महिला रिले टीम ने जीता सिल्वर, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने सराहा

IANS | May 31, 2026 8:07 PM

अहमदाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। महिलाओं की 4x100 मीटर रिले टीम ने 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन सिल्वर मेडल अपने नाम किया। रविवार को काजल हीराभाई वाजा, भावना, आरती और निपम की टीम ने 45.05 सेकंड का समय दर्ज करते हुए पदक तालिका में भारत के लिए एक और मेडल जोड़ा।

दिनेश कार्तिक: आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को बनाया था चैंपियन

IANS | May 31, 2026 7:53 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टाइलिश विकेटकीपर बल्लेबाज रहे दिनेश कार्तिक सोमवार को 41 साल के हो रहे हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद कार्तिक कोचिंग और कमेंट्री के क्षेत्र में सक्रिय हैं और बड़ी सफलता हासिल कर रहे हैं। कार्तिक का अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल करियर लंबा रहा है, लेकिन उन्हें 2018 में निदाहास ट्रॉफी फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई असाधारण पारी और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारतीय टीम को चैंपियन बनाने के लिए याद किया जाता है।

आईपीएल 2026 फाइनल: जीटी के घर में आरसीबी का शोर, फैंस ने कहा-आरसीबी जीतेगी

IANS | May 31, 2026 6:54 PM

अहमदाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार की शाम 7:30 से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच होने वाला है। दोनों टीमें अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाने के लिए तैयार हैं। फाइनल जीटी के होम ग्राउंड में खेला जा रहा है, लेकिन वहां भी आरसीबी के लिए हर आयु वर्ग के दर्शकों के बीच समर्थन देखने को मिल रहा है।

'ऑल द बेस्ट, मौजूदा चैंपियन', डीके शिवकुमार ने आरसीबी को फाइनल के लिए दी शुभकामना

IANS | May 31, 2026 6:32 PM

बेंगलुरु, 31 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार की शाम 7:30 से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच होने वाला है। दोनों टीमें अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाने के लिए तैयार हैं। कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आरसीबी को लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की शुभकामना दी है।

श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए पराग की जगह 'इंडिया ए' टीम में गायकवाड़ शामिल

IANS | May 31, 2026 6:11 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। दाएं हाथ के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को श्रीलंका में 9 जून से शुरू होने वाली वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज के लिए 'इंडिया ए' टीम में शामिल किया गया है। गायकवाड़ को चोटिल रियान पराग की जगह टीम में शामिल किया गया है। पराग हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

सिंगापुर ओपन: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पुरुष युगल का खिताब जीत रचा इतिहास

IANS | May 31, 2026 5:52 PM

सिंगापुर, 31 मई (आईएएनएस)। भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने रविवार को इतिहास रच दिया। वे सिंगापुर ओपन में पुरुष युगल का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गए हैं।

कर्णम मल्लेश्वरी: ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला एथलीट

IANS | May 31, 2026 5:41 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। कर्णम मल्लेश्वरी भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक रही हैं। अपनी प्रतिभा और क्षमता का दमदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के लिए पदक जीते हैं। वह ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला एथलीट हैं।