भारत बनाम अफगानिस्तान: 12 घंटों से ज्यादा समय तक बारिश, एचपीसीए के ड्रेनेज सिस्टम ने बटोरी वाहवाही

IANS | June 13, 2026 6:59 PM

धर्मशाला, 13 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में अपने नए सबएयर ड्रेनेज सिस्टम की मदद से भारी बारिश के बाद कुछ ही मिनटों में मुकाबला शुरू करते हुए फैंस की वाहवाही बटोरी है। भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के शुरुआती मुकाबले से पहले शहर में 12 घंटों से भी ज्यादा समय तक लगातार बारिश जारी रही, लेकिन इसके बावजूद इस सिस्टम की मदद से मैदान को लगभग 20 मिनट में ही मैच के लिए तैयार कर लिया गया।

नीदरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैच भारतीय हॉकी टीम के लिए अहम: मुख्य कोच क्रेग फुल्टन

IANS | June 13, 2026 6:58 PM

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग 2025-26 के निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी है। आठ मैचों में सिर्फ चार अंक हासिल करने वाली टीम फिलहाल नौ टीमों के बीच अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है और रेलीगेशन (निचले डीवीजन में भेजे जाने) के खतरे का सामना कर रही है। पाकिस्तान के बिना अंक के आखिरी स्थान पर रहने के कारण भारत उससे ऊपर है। अगले सीजन में अपनी जगह सुरक्षित रखने के लिए भारतीय टीम को आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

'उनके जैसा कोई कोच नहीं है', पूर्व शूटरों ने जसपाल राणा के निधन को देश की बड़ी क्षति बताया

IANS | June 13, 2026 5:15 PM

वाराणसी, 13 जून (आईएएनएस)। शूटिंग के दिग्गज खिलाड़ी और कोच रहे जसपाल राणा के असामयिक निधन से भारतीय खेल जगत सदमे में है। 49 साल के राणा का निधन भारतीय खेलों के लिए बड़े नुकसान के रूप में देखा जा रहा है। उनका निधन शुक्रवार की सुबह दिल्ली में हुआ था। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके देहरादून स्थित घर पर ले जाया गया, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

हर्डलर तेजस शिरसे ने बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालिफिकेशन मार्क हासिल किया

IANS | June 13, 2026 3:41 PM

लुधियाना, 13 जून (आईएएनएस)। भारतीय हर्डलर तेजस शिरसे ने शनिवार को इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 9 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। तेजस ने 13.27 सेकंड में पुरुषों की 110 मीटर हर्डल रेस पूरी करते हुए नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। इसी के साथ उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की टीम में अपनी जगह बनाने की दावेदारी मजबूत कर ली है।

महिला टी20 विश्व कप: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IANS | June 13, 2026 2:55 PM

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम पाकिस्तान पर हावी रही है।

निकहत जरीन: मां थीं बॉक्सर बनने के खिलाफ, समाज की तोड़ी बेड़ियां, दो बार विश्व चैंपियन बन रचा इतिहास

IANS | June 13, 2026 1:07 PM

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। जब निकहत जरीन ने बॉक्सिंग की दुनिया में करियर बनाने की ठानी, तो सामने कई बड़ी चुनौतियां थीं। निकहत की मां तक नहीं चाहती थीं कि वह बॉक्सिंग की रिंग में उतरे। हालांकि, निकहत ने मजबूत इरादे और बुलंद हौसलों के दम पर न सिर्फ समाज की बेड़ियों को तोड़ा, बल्कि रिंग में उतरकर विश्व की कई दिग्गज बॉक्सरों को चारों खाने चित भी किया।

भारत बनाम अफगानिस्तान: पहले वनडे में मैच का मजा किरकिरा करेगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

IANS | June 13, 2026 10:06 AM

धर्मशाला, 13 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच शनिवार को खेला जाना है। इस मुकाबले की मेजबानी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम करेगा। पहले वनडे में बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है।

महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में बने कई रिकॉर्ड, सारा टेलर से आगे निकलीं डैन व्याट

IANS | June 13, 2026 8:47 AM

बर्मिंघम, 13 जून (आईएएनएस)। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से हराया। इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर

IANS | June 13, 2026 7:33 AM

बर्मिंघम, 13 जून (आईएएनएस)। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 20 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 219 रन बनाए, जो महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में श्रीलंका को 87 रनों से हराया।

लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

IANS | June 13, 2026 7:10 AM

टोरंटो, 13 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सह-मेजबान कनाडा ने शुक्रवार रात अपने पहले मैच में शानदार वापसी करते हुए बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। टोरंटो स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कनाडा को आखिरी समय में सब्स्टीट्यूट स्ट्राइकर साइल लारिन ने गोल कर हार से बचाया। इस नतीजे के साथ कनाडा ने वर्ल्ड कप इतिहास में अपना पहला प्वाइंट हासिल किया।