सीजनल डिप्रेशन: 'अंदर से मन अच्छा न लगे' तो ये 'एसएडी' का लक्षण, बदलते मौसम का मूड और नींद पर पड़ता है असर

IANS | September 24, 2025 2:43 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। शरद ऋतु गर्मी से सर्द मौसम की ओर बढ़ने का संकेत है। सितंबर से दिसंबर के बीच पेड़ों से पत्ते भी गिरते हैं और कुछ ऐसा ही हाल लोगों के मूड का होता है। कई शोध और स्टडी बताती है कि इस दौरान मन मस्तिष्क पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। फिलहाल हम इसी ट्रांजिशन पीरियड से गुजर रहे हैं। जैसे ही दिन छोटे और रातें लंबी होने लगती हैं, कई लोग अचानक थकान, नींद की गड़बड़ी और उदासी महसूस करने लगते हैं। इसे विज्ञान की भाषा में 'सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर' (एसएडी यानि सैड) कहा जाता है।

'जिगर' का दूसरा नाम मोहिंदर अमरनाथ, क्रिकेट के मैदान के 'बॉक्सर'

IANS | September 23, 2025 3:50 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। जब तेज गेंदबाजी को खेलना तकनीक के साथ जुनून और जिगर का भी खेल था, तब मोहिंदर अमरनाथ अपने समकालीन बल्लेबाजों से बहुत आगे थे। इतने आगे कि एक बार लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने कहा था, "मैंने तेज गेंदबाजी को खेलने के लिए अमरनाथ जैसा बल्लेबाज नहीं देखा।"

भीकाजी कामा : क्रांति की मशाल, जिसने अंग्रेजी हुकूमत को ललकारा

IANS | September 23, 2025 2:34 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। कल्पना कीजिए उस दौर की जब महिलाओं का जीवन घर की चारदीवारी तक ही सीमित था। चूल्हा-चौका, बच्चों की परवरिश और परिवार का देखभाल ही उनका काम था। ऐसे समय में एक महिला ने इन सभी सीमाओं को तोड़कर इतिहास लिख दिया। उन्होंने केवल अपने घर की दहलीज नहीं लांघी, बल्कि विदेशी जमीन से भारत की आजादी की पुकार बुलंद की। उनका नाम है भीकाजी कामा – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक क्रांतिकारी महिला, जिन्होंने यह साबित कर दिया कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र के लिए लड़ सकती हैं।

मां दुर्गा के मंत्र: भय दूर करने से लेकर सौभाग्य देने तक की साधना

IANS | September 22, 2025 5:24 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। नवरात्र शक्ति, साधना और भक्ति का ऐसा पर्व है जिसमें सांस्कृतिक परंपराओं की पवित्र आभा भी झलकती है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। मान्यता है कि इन दिनों में किए गए मंत्र जाप और साधना साधक के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, साहस और सफलता का संचार करते हैं। मंत्र केवल ध्वनि नहीं, बल्कि इन्हें स्पंदन और कंपन की शक्ति भी माना जाता है, जो साधक के मन, शरीर और आत्मा को प्रभावित करते हैं।

आयुर्वेद के वैश्विक दूत पीआर कृष्ण कुमार: परंपरा, विज्ञान और आध्यात्मिकता का अद्वितीय संगम

IANS | September 22, 2025 3:52 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। आयुर्वेदाचार्य पीआर कृष्ण कुमार बहुमुखी प्रतिभा से सम्पन्न एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने एक बढ़िया चिकित्सक, शिक्षक, दार्शनिक, प्रशासक, उद्यमी और आध्यात्मिक मार्गदर्शक के तौर पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने जीवन में अद्भुत संतुलन के साथ इन सभी भूमिकाओं का निर्वहन किया।

'व्रत फूड' अब हुआ इंस्टाग्राम-रेडी! इस नवरात्रि अपनाएं कुछ 'फ्यूजन डिश'

IANS | September 22, 2025 3:35 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। नवरात्रि का मतलब पूजा -उपवास के साथ ही स्वाद और सेहत का नया संगम भी है। पहले जहां उपवास का भोजन साबूदाना खिचड़ी या आलू की सब्जी तक सीमित था, वहीं आज 'मिलेनियल्स' और 'जेन जी' इसे मॉडर्न फ्यूजन डिशेज में बदल रहे हैं।

वर्ल्ड-रेबीज डे की थीम खास, डब्ल्यूएचओ ने सबकी सहभागिता को बताया अहम

IANS | September 21, 2025 8:19 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। इस वर्ष 28 सितंबर को 19वां विश्व रेबीज दिवस मनाया जाएगा। इस बार का थीम 'एक्ट नाउ: यू, मी एंड कम्युनिटी' है। यानि सबको मिलजुलकर इस बीमारी का एक साथ समझदारी से सामना करना है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक अपने 19 साल के इतिहास में पहली बार, विश्व रेबीज दिवस की थीम में "रेबीज" शब्द शामिल नहीं है।

नवरात्रि के 9 दिन, 9 शक्तियां: जानिए हर दिन का मतलब और जीवन से जुड़ा संदेश

IANS | September 21, 2025 5:01 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। नवरात्रि सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागृति, आत्मशुद्धि और शक्ति जागरण का उत्सव है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा होती है—हर दिन एक विशेष देवी और एक गहरा जीवन-संदेश लेकर आता है। मार्कण्डेय पुराण, दुर्गा सप्तशती और देवी भागवत पुराण में इन रूपों की महिमा का बखान है।

पंडित जितेंद्र अभिषेकी : भक्ति और शास्त्रीय संगीत के अमर स्वर, भजनों से आध्यात्मिकता को दी आवाज

IANS | September 20, 2025 10:30 PM

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। पंडित जितेंद्र अभिषेकी भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में एक ऐसा नाम है, जो भक्ति रस, हिंदुस्तानी रागों और मराठी थिएटर के पुनरुद्धार के लिए हमेशा याद किया जाएगा। अभिषेकी न केवल शास्त्रीय संगीत के गहन ज्ञाता थे, बल्कि उन्होंने भक्ति संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका जीवन संगीत की साधना का प्रतीक था, जहां राग-रंगों के माध्यम से आध्यात्मिकता का समावेश हुआ।

ज्यादा सोने के फायदे कम नहीं, रिसर्च में दावा मूड रहता है फ्रेश

IANS | September 16, 2025 6:09 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। थोड़ा अजीब लग सकता है कि 'ज्यादा सोना' भी किसी के लिए फायदेमंद हो सकता है। आज के समय में जहां लोग कम सोने को “प्रोडक्टिव” मानते हैं, वहां ये जानकर आपको हैरानी हो सकती है कि कभी-कभी ज्यादा नींद लेना आपके शरीर और दिमाग के लिए किसी वरदान से कम नहीं।