बिहार चुनाव : लालू यादव के गृह क्षेत्र हथुआ में सियासी घमासान, जातीय समीकरण निर्णायक
पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित हथुआ विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। गोपालगंज लोकसभा सीट का हिस्सा होने के साथ-साथ यह सीट इसीलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसी क्षेत्र में फुलवरिया गांव है, जो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का पैतृक गांव है। राजनीति और इतिहास दोनों के लिहाज से हथुआ का क्षेत्रीय समीकरण बिहार की सत्ता के रुझान को दर्शाने वाला माना जाता है।