उम्र के साथ नाश्ते में देरी हो सकती है स्वास्थ्य के लिए हानिकारक: अध्ययन

IANS | September 6, 2025 1:18 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। क्या आपके घर में माता-पिता या दादा-दादी सुबह देर से नाश्ता करते हैं? अगर हां, तो अब थोड़ा सतर्क हो जाने की जरूरत है। अमेरिका के मास जनरल बर्मिंघम के एक नए अध्ययन में ये सामने आया है कि उम्र बढ़ने के साथ देर से नाश्ता करने की आदत कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकती है।

हिजबुल से द रेजिस्टेंस फ्रंट तक, पाकिस्तान के लोकल टेररिस्ट नैरेटिव की खुली पोल

IANS | September 5, 2025 2:29 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान लंबे समय से कश्मीर मुद्दे को स्थानीय बनाने की कोशिश करता रहा है। पाकिस्तान ने हिजबुल मुजाहिदीन को एक स्थानीय आतंकवादी संगठन के इरादे से बनाया था। हिजबुल मुजाहिदीन के पतन के बाद उसने लश्कर-ए-तैयबा के लिए एक प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) बनाया।

धर्मवीर भारती ने हिंदी साहित्य में छोड़ी अमिट छाप, आज भी प्रकाशित है उनकी रचनाओं की मशाल

IANS | September 3, 2025 8:59 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदी साहित्य के जगत में अगर किसी नाम को अलग पहचान के लिए याद किया जाता है, तो वह हैं धर्मवीर भारती, जिन्होंने हिंदी साहित्य को नई दिशा दिखाई। 25 सितंबर 1926 को इलाहाबाद में जन्मे धर्मवीर भारती ने छात्र जीवन से ही लेखन और पत्रकारिता को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया था। इलाहाबाद में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे अध्यापन और साहित्य-सृजन के साथ-साथ ‘परिमल’ संस्था से सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

'फूड फॉर माइंड' है किमची, डाइट में अपनाया तो डिप्रेशन नहीं होगा, आखिर ये है क्या?

IANS | September 2, 2025 7:19 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। के-पॉप के दीवानों की कमी नहीं है। कोरियाई सीरियल से लेकर उनके फैशन के फैंस की भारत में कोई कमी नहीं है। अब खाने में भी दिखने लगा है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें ये कोरियाई सलाद है जो उन कुछ फूड आइटम्स में शामिल है जो आपको डिप्रेशन से निजात दिला सकते हैं। अवसाद यानी डिप्रेशन एक ऐसी मानसिक अवस्था है जिसमें आप उदास हो जाते हैं, किसी भी गतिविधि में इंट्रेस्ट खत्म हो जाता है। इतना ही नहीं, आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान में कमी, अनुचित अपराधबोध, मृत्यु और आत्महत्या के विचार भी आने लगते हैं।

चार पैरों पर चलने का नया ट्रेंड! क्वाड्रोबिक्स ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

IANS | September 2, 2025 5:08 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। एयरोबिक्स, एरियल योग के बाद अब एक और शारीरिक व्यायाम ट्रेंड में है। खासकर सोशल मीडिया के इस दौर में ये फिजिकल एक्टिविटी काफी पसंद की जा रही है और इसका नाम क्वाड्रोबिक्स है। यह न सिर्फ एक शारीरिक गतिविधि है, बल्कि एक कलात्मक प्रदर्शन भी है, जो आत्म-अभिव्यक्ति, फिटनेस और क्रिएटिविटी का अनोखा संगम है।

'मीठी नीम के पत्तों' में छिपे हैं कई गुण, दिया गया है 'नेचुरल इंसुलिन बूस्टर' का नाम

IANS | September 2, 2025 2:42 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। करी पत्ता से लगा तड़का जहां खाने में स्वाद बढ़ा देता है, वहीं यह शरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है। वैज्ञानिक शोध और आयुर्वेद दोनों करी पत्ता से मिलने वाले फायदों की पुष्टि करते हैं। आयुर्वेद में करी पत्ता को 'कृष्णनिंब' कहा जाता है। आयुर्वेद के अलावा, सिद्ध और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों में इसका उपयोग सदियों से पाचन, नेत्र रोगों और त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज में किया जाता रहा है।

डायबिटीज, मोटापा और दिल की बीमारियों में फायदेमंद सूरजमुखी के बीज, जानिए इसके अनगिनत फायदे

IANS | September 2, 2025 1:37 PM

नई दिल्ली, 2 सिंतबर (आईएएनएस)। सूरजमुखी के बीज सेहत के लिए किसी नेमत से कम नहीं है। इन्हें डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है। यह दिखने में भले ही छोटे हों, लेकिन इनके अंदर ताकत का खजाना छिपा होता है। इन बीजों को आमतौर पर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।

भोजन 'श्रेष्ठ औषधि,' माइंडफुल ईटिंग भी जरूरी

IANS | September 1, 2025 8:17 PM

नई दिल्ली, 1 सितबंर (आईएएनएस)। अक्सर देखा जाता है कि जल्दबाजी में हम सिर्फ पेट भरने को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे पूर्वज भोजन को ऊर्जा नहीं, सम्मान मानते थे? तीन थंबरूल अपना कर हम फिट रह सकते हैं। पहला भोजन को औषधि मानना, दूसरा पवित्र मन से भोजन ग्रहण करना और सबसे अहम माइंडफुल ईटिंग को तरजीह देना।

मेगा स्टार पवन कल्याण को कैसे मिला उनका नाम? दिलचस्प है इससे जुड़ा किस्सा

IANS | September 1, 2025 7:39 PM

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण, जिन्हें उनके फैंस प्यार से ‘मेगा स्टार’ कहते हैं, साउथ सिनेमा के बड़े सितारों में से एक हैं। वह सिर्फ एक सफल अभिनेता ही नहीं, बल्कि निर्देशक, निर्माता और राजनेता भी हैं। उनका असली नाम कोनिडेला कल्याण बाबू है, लेकिन फिल्मी सफर की शुरुआत के साथ ही उन्होंने ‘पवन कल्याण’ नाम अपनाया।

दुष्यंत कुमार: सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज, जिनकी कविताएं करती थीं सत्ता से सवाल

IANS | August 31, 2025 6:20 PM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। 'हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए, इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए। सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए। मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही, हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।' इस कविता को पढ़ते ही मन में आम आदमी की गहरी पीड़ा, अंतहीन संघर्ष और उबलते आक्रोश की तस्वीर सामने आती है। दुष्यंत कुमार ने इन पंक्तियों में न केवल भावनाओं को उकेरा, बल्कि समाज में बदलाव की तीव्र चाह को भी आवाज दी।