ज्वाला गुट्टा ने ब्रेस्ट मिल्क किया दान: जानें क्या है 'लिक्विड गोल्ड' का महत्व

IANS | September 16, 2025 3:06 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा अपने आक्रामक ड्रॉप शॉट्स और फोर फोरहैंड सर्विस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसी 'सर्विस' की जिसकी चौतरफा चर्चा है! उन्होंने करीब 30 लीटर ब्रेस्ट मिल्क दान किया। उनके एक्टर-डायरेक्टर पति विष्णु विशाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

हिंदी दिवस सप्ताह: डिजिटल क्रांति ने हिंदी को दिया नया मंच, लेखक अब प्रकाशक पर निर्भर नहीं

IANS | September 14, 2025 8:42 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसके बाद, अगला एक सप्ताह 'हिंदी दिवस सप्ताह' के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य केवल सरकारी औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि हिंदी भाषा को नई ऊर्जा देना और इसके वैश्विक महत्व पर विचार करना है। आज जब दुनिया बहुभाषी संवाद और डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रही है, ऐसे में हिंदी की स्थिति, उसकी संभावनाएं और चुनौतियां गंभीर विमर्श का विषय हैं।

सारागढ़ी की गाथा: जब 21 सिखों ने रचा अमर शौर्य का इतिहास

IANS | September 11, 2025 5:34 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। इतिहास के पन्नों में कई युद्ध दर्ज हैं, लेकिन इनमें कुछ युद्ध ही ऐसे हैं जिन्हें पूरी दुनिया सम्मान देती है। 12 सितंबर – यह तारीख सिर्फ एक युद्ध की बरसी नहीं है, बल्कि शौर्य, कर्तव्य और बलिदान का वह प्रतीक है जिसे पूरी दुनिया सलाम करती है। 1897 में लड़ा गया सारागढ़ी का युद्ध उन्हीं में से एक है। भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट हर साल इस दिन को रेजीमेंटल बैटल ऑनर्स डे के रूप में मनाती है, वहीं ब्रिटिश आर्मी भी इसे 21 सैनिकों के आत्मबलिदान की अद्वितीय मिसाल मानकर श्रद्धांजलि देती है।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस : चुप्पी तोड़ने और उम्मीद जगाने का दिन

IANS | September 9, 2025 3:27 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। अगर आपको इस आर्टिकल को पढ़ने में पांच मिनट लगते हैं, तो इस दौरान दुनियाभर में कम से कम सात लोगों ने आत्महत्या जैसे रास्ते को चुन लिया होगा। यह हम नहीं कह रहे हैं। आत्महत्या जोखिम से जुड़े एक वैश्विक आकलन के मुताबिक, हर 43 सेकंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करता है, और यह सबसे अधिक संभावना है कि वह पुरुष हो।

नर्वस सिस्टम 24/7 इनपुट के लिए नहीं बना, 'डिजिटल सनसेट' भी जरूरी! ये है क्या?

IANS | September 8, 2025 8:25 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। नर्वस सिस्टम 24/7 इनपुट के लिए नहीं बना है, थोड़ा मानसिक और शारीरिक सुकून भी आवश्यक है। सबसे सहज और बेहद सरल औषधि क्या हो सकती है? तो इसका उपाय भी आपके पास है। थोड़ी देर का स्विच ऑफ फायदेमंद साबित हो सकता है। डिजिटल सनसेट ब्रह्मास्त्र की तरह काम कर सकता है।

ये दिल मांगे मोर: करगिल के 'शेरशाह' कैप्टन विक्रम बत्रा की अमर गाथा

IANS | September 8, 2025 5:39 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। कुछ वीर ऐसे होते हैं, जिनकी कहानियां किताबों में दर्ज होने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के दिलों में ज्वाला बनकर जलती हैं। 9 सितंबर 1974 को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में जन्मे कैप्टन विक्रम बत्रा उन्हीं में से एक हैं। करगिल युद्ध का यह 'शेर' आज भी अपने अदम्य साहस, जोशीले हौसले और अटूट जज़्बे से देश को प्रेरित करता है।

चैटजीपीटी और गूगल से पहले भी था ज्ञान-स्रोत, जानिए 'आप्तदेश' के रहस्य!

IANS | September 7, 2025 4:47 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। क्या आपने कभी सोचा है कि हजारों साल पहले जब न तो लैब थे, न टेस्ट रिपोर्ट, तब वैद्यों को इतनी गहराई से कैसे पता चलता था कि कौन-सी जड़ी-बूटी किस बीमारी में काम आएगी? तो इसका उत्तर "आप्तदेश" है।

गर्भावस्था के दौरान कैल्शियम की अधिक मात्रा 'चाइल्डहुड डिप्रेशन रिस्क' को कम करती है: अध्ययन

IANS | September 7, 2025 3:03 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। एक जापानी शोध दल ने पाया है कि गर्भावस्था के दौरान ज्यादा कैल्शियम इनटेक, चाइल्डहुड डिप्रेशन रिस्क (बच्चों में अवसाद के लक्षणों का जोखिम) को कम करता है।

दुनिया का शोर कर रहा तंग, 'साउंड हीलिंग' से सुनें भीतर की आवाज, तनाव-मुक्त होंगे आप

IANS | September 6, 2025 3:05 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। सब दिन होत न एक समान, अक्सर अपने बड़ों को हमने ये कहते सुना है। सही भी है, जिंदगी के कुछ पल ऐसे आते हैं जब सब कुछ धुंधला लगने लगता है। आसपास लोग होते हैं, लेकिन भीतर सन्नाटा गूंजता है। न कोई शब्द काम आता है, न कोई सलाह। बस मन थक चुका होता है, और ऐसे में ही 'साउंड हीलिंग' एक वरदान बनकर उभरता है।

बर्थडे स्पेशल: 'काकाबाबू' के जासूसी किरदार से भरा रोमांच, पहला उपन्यास लिखकर डर गए थे सुनील गंगोपाध्याय

IANS | September 6, 2025 3:02 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बंगाली साहित्य के सबसे प्रसिद्ध और बहुआयामी लेखकों में से एक, सुनील गंगोपाध्याय ने बंगाली साहित्य की दुनिया में बतौर कवि प्रवेश किया था। 1953 में उन्होंने कृत्तिबास नाम की पत्रिका की शुरुआत की, जो बाद में युवा कवियों के लिए एक मंच बन गई। इसके बाद 1965 में उन्होंने पहला उपन्यास 'आत्मप्रकाश' लिखा, लेकिन कवि से उपन्यासकार बनने का अनुभव उनके लिए डरावना था।