'स्माइलिंग बुद्धा' के शिल्पकार डॉ. पीके अयंगर, एक वैज्ञानिक नहीं, एक विचार का अंत

IANS | December 20, 2025 5:57 PM

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। कैलेंडर में 21 दिसंबर की तारीख भारतीय विज्ञान की स्मृति-पट्टी पर दर्ज एक भारी गहरापन था। इसी दिन डॉ. पद्मनाभा कृष्णगोपाल अयंगर, वो वैज्ञानिक जिसने भारत के वैज्ञानिक आत्मसम्मान को परमाणु विस्फोट की ऊर्जा दी, दुनिया को अलविदा कह चुके थे। इस दिन भारतीय परमाणु कार्यक्रम से सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, एक वैचारिक लीडरशिप का युग हट गया। यह किसी वैज्ञानिक के निधन का शोक नहीं था। यह उस भारतीय आकांक्षा का मौन था, जिसने कभी पोखरण की रेत में 'स्माइलिंग बुद्धा' बनाकर दुनिया की अकड़ को चुनौती दी थी।

सिंहावलोकन 2025: हिट डेब्यू से फ्लॉप तक, इस साल सिनेमाघरों में कुछ ऐसा रहा स्टार किड्स का हाल

IANS | December 19, 2025 11:52 PM

मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। फ्रेश हो या बायोपिक, लव एंगल या क्राइम-थ्रिलर फिल्मों के साथ साल 2025 बॉलीवुड के लिए स्टार किड्स का साल रहा। कई नए एक्टर्स ने डेब्यू किया। कुछ ने दमदार एक्टिंग से सफलता हासिल की, तो कुछ को दर्शकों से मिश्रित या निराशाजनक प्रतिक्रियाएं मिलीं।

सिंहावलोकन 2025: पीएम मोदी ने इस साल किन-किन देशों का किया दौरा?

IANS | December 19, 2025 10:02 PM

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 का अंत और 2026 की नई शुरुआत होने जा रही है। 2025 का ये साल भारत के लिए ग्लोबल राजनीति की दृष्टि से काफी अच्छा रहा है। भारत ने इस साल कई ऊंचाइयों को हासिल किया है। इसका श्रेय इस देश के कुशल नेतृत्व को जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व पटल पर एक नए आयाम पर पहुंचाया है।

टीवी की 'संस्कारी बहू' से 'मणिकर्णिका' की वीरांगना तक, एक्टिंग के हर फ्रेम में फिट 'अर्चना'

IANS | December 19, 2025 1:06 PM

मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। टीवी के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एक्टिंग के हर फ्रेम में फिट नजर आती हैं। उनका संस्कारी बहू का किरदार हो या फिल्म में वीरांगना झलकारी बाई की भूमिका, वह अपने इन किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास स्थान बनाने में सफल रहीं।

आर्ट सिनेमा का 'जुनून' रखने वाले निर्देशक: पहली फिल्म को मिला था गोल्डन पीकॉक, जीते कई राष्ट्रीय पुरस्कार

IANS | December 18, 2025 11:38 PM

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक गोविंद निहलानी समानांतर या आर्ट सिनेमा के प्रमुख स्तंभों में शुमार हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए सामाजिक मुद्दों को गहराई से उठाया और कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते।

सिंहावलोकन 2025 : डराया-धमकाया, 'हीरो' की जिंदगी में डाला खलल, इस साल इन खलनायकों का दिखा खौफ

IANS | December 18, 2025 11:19 PM

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। 'धुरंधर' में 'रहमान डकैत' का किरदार हो या 'रेड 2' के खलनायक 'दादा भाई' की भूमिका, साल 2025 में रिलीज हुई फिल्मों में खलनायकों का दबदबा रहा। कई फिल्मों में विलेन के दमदार रोल ने दर्शकों का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। उदाहरण के तौर पर 'धुरंधर' को ही देख लें तो अक्षय खन्ना का किरदार छाया हुआ है।

सिंहावलोकन 2025: इस साल किन देशों की असेंबली को पीएम मोदी ने किया संबोधित? अब तक 18 बार संसद में दे चुके हैं भाषण

IANS | December 18, 2025 10:40 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 अब खत्म होने की ओर अग्रसर है। साल के अंत में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के विदेश दौरे पर हैं। राजनीतिक दृष्टिकोण से भारत के लिए ये साल बेहद खास रहा। पीएम मोदी ने भारत को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया। विश्वपटल पर पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इस साल पीएम मोदी ने कई देशों का दौरा किया, जहां उन्हें संसद में बोलने का मौका भी मिला।

सिंहावलोकन 2025: कानूनी फैसलों में फंसे दुनिया के कई बड़े नेता, शेख हसीना को सुनाई गई सजा-ए-मौत

IANS | December 18, 2025 9:08 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 वैश्विक राजनीति के इतिहास में उस मोड़ की तरह दर्ज हुआ, जब सत्ता के शिखर पर बैठे नेताओं को अदालतों और संसदों के सामने जवाब देना पड़ा। यह वर्ष इस अर्थ में असाधारण रहा कि लोकतंत्र के अलग-अलग मॉडलों वाले देशों में भी एक साझा संदेश उभरा—कानून से ऊपर कोई नहीं। बांग्लादेश से लेकर दक्षिण कोरिया तक, न्यायिक और संवैधानिक फैसलों ने सत्ता की ताक़त और उसकी सीमाओं को नए सिरे से परिभाषित किया।

'चार्ल्स डिकेन्स' की एक किताब जिसने क्रिसमस को इंसानियत का त्योहार बना डाला

IANS | December 18, 2025 8:23 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। शांति, प्यार और खुशियों का त्योहार क्रिसमस करीब है। ईसा मसीह को समर्पित इस दिन पर विशेष इंतजाम किए जाते हैं। वर्षों पहले इसमें खुशियों को एड करने की एक कोशिश चार्ल्स डिकेन्स ने की। एक ऐसी कहानी रची जिसने लोगों की सोच बदली और उस सोच ने इस पर्व को मनाने के तरीके को काफी हद तक बदल डाला।

टाइटैनिक के 28 साल, फिल्म जिसने इतिहास को पर्दे पर अमर कर दिया

IANS | December 18, 2025 8:08 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। 1997 में जब जेम्स कैमरून की फिल्म 'टाइटैनिक' सिल्वर स्क्रीन पर आई, तब यह सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं थी, बल्कि सिनेमा के इतिहास में जोखिम, जुनून और तकनीकी साहस की मिसाल बनकर सामने आई। 19 दिसंबर 1997 को अमेरिका सहित कई देशों में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर शुरुआती आशंकाएं बहुत थीं। उस दौर में लगभग 200 मिलियन डॉलर के बजट वाली यह फिल्म सबसे महंगी हॉलीवुड प्रोजेक्ट मानी जा रही थी और कई स्टूडियो को डर था कि यह लागत निकाल भी पाएगी या नहीं।