सिंहावलोकन 2025: इस साल दुनिया के किन-किन देशों में हुए चुनाव?

IANS | December 12, 2025 10:07 PM

नई दिल्ली, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। 2025 का ये साल अब अपने समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। इस साल राजनीतिक दृष्टिकोण से कई अलग-अलग घटनाएं देखने को मिलीं। किसी देश में भारी विरोध के बाद सरकार गिरा दी गई, तो कहीं पर लोकतांत्रिक तरीके से सरकार का चुनाव हुआ। आइए जानते हैं कि साल 2025 में दुनिया के किन-किन देशों में चुनाव हुए हैं।

पीएम मोदी अगले हफ्ते जाएंगे जॉर्डन, जानें कैसा है भारत के साथ संबंध

IANS | December 12, 2025 8:48 PM

नई दिल्ली, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते जॉर्डन की यात्रा पर जाने वाले हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने फरवरी 2018 में जॉर्डन की यात्रा की थी। भारतीय प्रधानमंत्री की इस यात्रा के तुरंत बाद फरवरी-मार्च 2018 में किंग अब्दुल्ला-द्वितीय भारत की यात्रा पर आए थे। इस साल दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध बनने की 75वीं सालगिरह है।

बर्थ एनिवर्सरी: बेस्ट मॉडल से दमदार एक्टर तक, जब मां का एक फैसला सिद्धार्थ शुक्ला के लिए बना टर्निंग प्वाइंट

IANS | December 11, 2025 11:05 PM

मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। ‘बिग बॉस 13’ की ट्रॉफी, ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ का खिताब, ‘बालिका वधू’ में शिव का यादगार किरदार और फिटनेस आइकन सिद्धार्थ शुक्ला भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन दमदार एक्टिंग, फिटनेस के प्रति समर्पण और जिंदादिल व्यक्तित्व के जरिए वह फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

सिंहावलोकन 2025: इस साल दुनिया में आई इन प्राकृतिक आपदाओं ने खूब तबाही मचाई

IANS | December 11, 2025 10:06 PM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। इस साल दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं ने भारी तबाही मचाई है। कहीं बाढ़, कहीं भूकंप, तो कहीं तूफान ने कोहराम मचाया। आइए जानते हैं कि साल 2025 में कौन-कौन सी आपदा देखने को मिली हैं।

नेपाल में चुनाव का रास्ता साफ, जानें कैसे होता है निर्वाचन

IANS | December 11, 2025 8:44 PM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। नेपाल में अगले साल चुनाव होने जा रहे हैं ताकि लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बनाई जा सके। राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। आइए जानते हैं कि संघीय चुनाव और प्रांतीय चुनाव क्या हैं और अनुपातिक प्रतिनिधित्व/प्रपोर्शनल रिप्रजेंटेशन (पीआर) और फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट (एफपीटीपी) का इससे क्या संबंध है।

जेनिफर कॉनेली: 3 दशक बाद भी रोशनी फीकी नहीं पड़ी, कला को हमेशा तरजीह दी

IANS | December 11, 2025 8:22 PM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। जेनिफर कॉनेली की कहानी हॉलीवुड के उन चेहरों में से है जो कभी शोर नहीं मचाते, लेकिन अपनी मौजूदगी से सिनेमा के इतिहास पर एक स्थायी छाप छोड़ जाते हैं। उनके करियर की शुरुआत एक टीन मॉडल से हुई—मैगजीन के कवर, टीवी विज्ञापन और छोटे फोटो शूट। बहुत कम उम्र में, जब हॉलीवुड के ज्यादातर बच्चे कैमरों की चमक में खो जाते हैं, जेनिफर ने शांति से खुद को आकार देना चुना। उनका मन अभिनय की कला में था, न कि शोहरत के शोर में।

सिंहावलोकन 2025: वो 5 अंतरराष्ट्रीय हस्तियां जिनके जाने से दुनिया थोड़ी और खामोश हो गई

IANS | December 11, 2025 6:56 PM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 जाते-जाते अपने पीछे कई ऐसे सबक, घटनाएं और मोड़ छोड़ जाएगा, जिनके साथ हम 2026 में कदम रखेंगे। 2025 में कुछ ऐसी हस्तियां दुनिया से विदा हुईं जिन्होंने विज्ञान, साहित्य, मानवाधिकार, प्रकृति-संरक्षण और वैश्विक सोच को बदलने में अपनी पूरी जिंदगी होम कर दी। ये वो शख्सियतें थीं जिन्होंने दुनिया को अपने ज्ञान से चौंकाया। किसी ने चिंपाजियों की खूबियां बताई थीं, किसी ने हाथियों की भाव भंगिमाओं का अध्ययन किया था, कोई लाखों लोगों की आवाज बना तो एक ऐसी शख्सियत भी थे जिन्होंने इमारतों के जरिए कविता गढ़ी!

सिंहावलोकन 2025 : 'शोले' की आग बुझी, महाभारत के 'कर्ण' ने कहा अलविदा, इस साल ने छीने कई सितारे

IANS | December 10, 2025 9:33 PM

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 का अंतिम महीना चल रहा है। मनोरंजन जगत के लिए यह साल यादगार के साथ दर्दभरा भी रहा। इस साल कई सितारों ने डेब्यू किया तो कई ने दुनिया को अलविदा कह दिया। यह लिस्ट काफी लंबी है। इसमें 'शोले' के धर्मेंद्र तो सिंगर जुबिन गर्ग और शेफाली जरीवाला का भी नाम शामिल है।

कैसा है भारत और भूटान का संबंध? दोनों देश व्यापारिक साझेदारी को बढ़ाने में लगे हैं, आस्था से खास जुड़ाव

IANS | December 10, 2025 8:55 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और भूटान के बीच व्यापारिक, रणनीतिक और रक्षा का गहरा संबंध है। इससे इतर दोनों देशों के बीच आस्था और विश्वास का भी गहरा नाता है। भारत भूटान का सबसे बड़ा भागीदार है। इसका क्षेत्रफल 38,394 वर्ग किलोमीटर है और कंट्रीमीटर्स के हिसाब से इसकी जनसंख्या 8,33,415 है।

भारत रत्न पं. रवि शंकर: सितार के जादूगर जिन्होंने विश्व को भारतीय शास्त्रीय संगीत का दीवाना बना दिया

IANS | December 10, 2025 8:46 PM

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। पंडित रवि शंकर वो पहले भारतीय संगीतकार थे जिन्होंने पाश्चात्य जगत (वेस्टर्न वर्ल्ड) में शास्त्रीय संगीत को सम्मानजनक स्थान दिलाया। उन्होंने दुनियाभर में भारतीय संगीत की ख्याति को बढ़ाया। चार ग्रैंड स्लैम और कई देशों का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले रवि शंकर को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान उनके निधन के मात्र 11 दिन बाद मिला।