भारत और बहरीन के बीच समुद्री व्यापार जारी, रक्षा सहयोग में भी आगे

IANS | December 8, 2025 8:20 PM

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और बहरीन के बीच राजनीतिक, आर्थिक और रक्षा सहयोग का संबंध रहा, जो काफी पुराना है। भारत और बहरीन के बीच समुद्री व्यापार जारी है। बहरीन में रहने वाले प्रवासी लोगों में भारतीयों की संख्या ज्यादा है। बहरीन में भारतीय प्रवासियों की मौजूदगी दोनों देशों के रिश्तों की मजबूती को दर्शाती है।

घुटने के चटकने पर आवाज क्यों आती है? कब मानें ये है रेड सिग्नल!

IANS | December 8, 2025 7:41 PM

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। हमारे जोड़ जब अचानक टक या कड़क की आवाज करते हैं, तो यह अक्सर एक ऐसा अनुभव होता है जिसके साथ लगभग हर इंसान कभी न कभी गुजरा है। उंगलियों के क्रैक होने से लेकर घुटनों, टखनों, गर्दन या पीठ में होने वाली आवाजें! लोग इसे कभी थकान का संकेत मानते हैं, कभी कमजोरी का, और कई बार वे इसे किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत भी समझ लेते हैं। लेकिन आधुनिक हेल्थ रिसर्च बताती है कि जोड़ का हर चटकना बीमारी नहीं होता, बल्कि इसमें कई बेहद दिलचस्प वैज्ञानिक कारण काम करते हैं।

सिंहावलोकन 2025: ग्लोबल साउथ का बढ़ा कद, भारत ने वैश्विक शक्ति संतुलन बनाए रखने में निभाया अहम किरदार

IANS | December 8, 2025 1:33 PM

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। 2025 का वर्ष ग्लोबल साउथ की कूटनीति के लिए निर्णायक रहा, और इस उभार के केंद्र में भारत की भूमिका सबसे स्पष्ट रूप से सामने आई। पिछले एक दशक में भारत ने जिस तरह वैश्विक शक्ति-संतुलन में अपनी जगह बनाई है, वह अब सिर्फ आर्थिक विस्तार या जनसंख्या के आकार का परिणाम नहीं, बल्कि रणनीतिक कूटनीति, दक्षिण–दक्षिण सहयोग और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार की सक्रिय मांगों का संयोग है।

मशीनों से खेलता एक जादूगर: नाम रूब गोल्डबर्ग, बच्चे से बड़ों तक सबके लिए क्यों है इतने खास

IANS | December 7, 2025 9:03 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। हम लोगों में से अधिकांश ने ऐसे मजेदार वीडियो जरूर देखें होंगे जिसमें छोटा सा काम करने के लिए बेवजह की जटिल मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे एक गेंद लुढ़कती है, फिर डोमिनोज गिरते हैं, फिर कोई लीवर घूमता है और अंत में एक साधारण-सा बल्ब जल उठता है! अगर ऐसा आपने देखा है तो समझ लीजिए उनकी असली प्रेरणा से रूबरू हो चुके हैं और वो हैं रूब गोल्डबर्ग।

जॉन लेनन: शानदार गायक-गीतकार, जिसे सिरफिरे ने गोलियां बरसा हमेशा के लिए शांत कर दिया

IANS | December 7, 2025 8:15 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। जॉन लेनन का नाम सिर्फ संगीत की दुनिया तक सीमित नहीं है, बल्कि 20वीं सदी के सामाजिक-राजनीतिक और सांस्कृतिक परिवर्तनों में भी उनकी भूमिका दर्ज है। 8 दिसंबर 1980 की रात न्यूयॉर्क में जब उनकी गोली मारकर हत्या की गई, दुनिया ने सिर्फ एक कलाकार नहीं खोया बल्कि एक ऐसी आवाज खो दी जो शांति, विद्रोह, प्रेम और इंसानियत की नई परिभाषाएं गढ़ रही थी।

भारत और ओमान का संबंध प्राचीन सिंधु सभ्यता जितना पुराना

IANS | December 7, 2025 7:58 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और ओमान के बीच बेहद गहरा संबंध है। दोनों देश एक-दूसरे के साथ भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से जुड़े हैं। दोनों देशों के बीच 1955 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे, जो साल 2008 में रणनीतिक साझेदारी में बदल गए।

हर साल 8 दिसंबर को मनाया जाता है दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन दिवस

IANS | December 7, 2025 7:09 PM

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। हर साल 8 दिसंबर को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य क्षेत्रीय एकजुटता, सहयोग और विकास की भावना को मजबूती देना है। दक्षिण एशिया के आठ देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका इसके सदस्य हैं।

कैसा है ईरान और भारत का संबंध? किन-किन चीजों का होता है व्यापार?

IANS | December 6, 2025 9:44 PM

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और ईरान के बीच हजारों साल पुराना संबंध माना जाता है। दोनों ही देशों की सभ्यता काफी पुरानी है। कंट्रीमीटर्स के मुताबिक, ईरान की वर्तमान जनसंख्या 89,608,157 है, और यह 1,648,195 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है। क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से यह दुनिया का 17वां सबसे बड़ा देश है।

6 दिसंबर: बॉलीवुड के दो अनमोल सितारों को याद करने का भावुक दिन, बीना राय और अभिनेता राम मोहन की पुण्यतिथि

IANS | December 5, 2025 10:10 PM

मुंबई, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के चहेतों के लिए 6 दिसंबर का दिन बेहद भावुक दिन है। एक ही तारीख पर दो अनमोल सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिनमें सदी की खूबसूरत अभिनेत्री बीना राय और 'नदिया के पार' वाले ‘चाचा’ फेम अभिनेता राम मोहन शामिल हैं।

परमवीर पराक्रम: बदन छलनी, सीने में 'हाई' जोश, पाक फौज के उड़ाए होश

IANS | December 5, 2025 7:55 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। हमारे देश पर कई बार दूसरे देश ने युद्ध थोपने की कोशिश की है। लेकिन, हर युद्ध के अंत की पटकथा भारतीय सैनिकों ने अपने साहस और बलिदान से लिखी है। भारत की इस विजय यात्रा में कई नाम शामिल हैं, इनमें से एक नाम परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर होशियार सिंह का है। वे वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और अद्भुत धैर्य का प्रतीक हैं। 6 दिसंबर 1998 को दुनिया से विदा होने के बाद वे अपने पीछे एक ऐसा इतिहास छोड़ गए, जो सदियों तक पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।