1922 में खुला था तूतनखामन की कब्र का मुख्य कक्ष, एक छोटे से सुराग ने खोला सदियों पुराना रहस्य
नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। इतिहास में एक अद्भुत और रोमांचक अध्याय के रूप में 26 नवंबर 1922 का दिन दर्ज है। इसी दिन ब्रिटिश पुरातत्वविद् हावर्ड कार्टर ने मिस्र के युवा फराओ तुतनखामन की कब्र का मुख्य कक्ष पहली बार खोला और दुनिया को प्राचीन मिस्र की अनमोल विरासत से रूबरू कराया।