गिरिजाकुमार माथुर और सोंभु मित्रा: साहित्य और रंगमंच के प्रगतिशील सितारे
नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में 22 अगस्त की तारीख खास है। इस दिन दो ऐसे रचनाकारों का जन्म हुआ, जिन्होंने अलग-अलग विधाओं में कला को नया आयाम दिया। हिंदी के प्रगतिशील कवि गिरिजाकुमार माथुर और बंगाली रंगमंच के प्रखर अभिनेता-निर्देशक सोंभु मित्रा। एक ने शब्दों और गीतों के माध्यम से जनमानस को स्वर दिया। वहीं, दूसरे ने रंगमंच की शक्ल बदलकर उसे सामाजिक परिवर्तन का औजार बनाया।