1776 का वह दिन जब फोर्ट वाशिंगटन गिरा: अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम को लगा सबसे बड़ा झटका
नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दिन थे। तारीख 16 नवंबर 1776 की ही था। इसी दिन ब्रिटिश और हेसियन सैनिकों ने मिलकर फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा कर लिया। यह घटना सिर्फ एक सैन्य हार नहीं थी, बल्कि उस दौर की सबसे कड़वी यादों में से एक बन गई, जिसने अमेरिकी सेना का मनोबल हिला दिया और युद्ध की दिशा को नई तरह से प्रभावित किया।