31 अक्टूबर 1517: जब एक पादरी की सोच ने यूरोप का इतिहास बदल डाला

IANS | October 30, 2025 8:20 PM

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। करीब पांच सौ साल पहले, ऑल सेंट्स डे की पूर्व संध्या पर (1517 में) कुछ ऐसा हुआ जिसने यूरोप का इतिहास बदल दिया। इलेक्टोरल सैक्सोनी की एक नई यूनिवर्सिटी के अनजान से प्रोफेसर और पादरी ने एक सूची जर्मनी के विटेनबर्घ शहर की केजल चर्च के दरवाजे पर टांग दी। इस सूची में कुछ ऐसा था जो धर्माधिकारियों की सत्ता को चुनौती देता था।

रिवर फीनिक्स: हॉलीवुड सितारा जिसने छोटी उम्र में कमाया बड़ा नाम, टूट कर जुड़ने और फिर बिखरने की दर्दभरी दास्तान

IANS | October 30, 2025 6:26 PM

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। रिवर फीनिक्स एक ऐसा नाम है जो हॉलीवुड में सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि एक वादा था। एक वादा जो अधूरा रह गया। कहा जाता है कि फीनिक्स पक्षी राख से पुनर्जन्म लेता है, लेकिन रिवर फीनिक्स की कहानी कुछ अलग थी। वह राख से तो उठा, पर उड़ान पूरी करने से पहले ही बुझ गया।

ट्रंप की ठुड्डी ऊंची, शी का संयमित अंदाज: तस्वीरों में दिखी 'अधीर कूटनीति' और 'धैर्य की चाल'

IANS | October 30, 2025 3:06 PM

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंग्रेजी की कहावत है 'अ पिक्चर स्पिक्स अ थाउसैंड वर्ड्स', जिसका सीधा सा मतलब है कि एक तस्वीर बहुत कुछ बयां करने की ताकत रखती है, जैसे दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात के दौरान खींची गई कुछ तस्वीरों ने की!

क्या है उत्तर कोरिया का इतिहास? हथियार के दम पर बना ताकतवर

IANS | October 29, 2025 11:54 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन दुनिया की सबसे ताकतवर सेना बनाने के साथ-साथ परमाणु हथियारों का जखीरा भी तैयार कर रहे हैं। किम जोंग उन को तानाशाह और खुंखार नेता माना जाता है।

सूडान नरसंहार: साल की शुरुआत से अब तक 1850 नागरिकों की हत्या, 2023 से हिंसक झड़प जारी

IANS | October 29, 2025 5:11 PM

संयुक्त राष्ट्र, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। सूडान के एल फशर में जारी बर्बर हिंसा के बीच इस साल की शुरुआत से अब तक हजारों नागरिकों की जान जा चुकी है। संयुक्त राष्ट्र ने सूडान के एल फशर में बढ़ती हिंसा की चेतावनी दी और नागरिकों पर हमलों की निंदा की।

28 अक्टूबर 1940: वो रात जब ग्रीस ने हां नहीं, कहा ‘न’ और रच दिया इतिहास

IANS | October 27, 2025 5:41 PM

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। कभी-कभी एक 'हां' वो काम नहीं कर पाती जो एक 'न' से मुमकिन होता है। ऐसा ही दशकों पहले हुआ। दो देशों के बड़े नाम आमने-सामने थे। एक बहुत मजबूत था तो दूसरा थोड़ा कमजोर। लेकिन कहानी में यही ट्विस्ट है। कमजोर समझे जाने वाले देश ने 'न' कहने की हिम्मत दिखाई और दुनिया में वाहवाही पाई। ये देश था ग्रीस और 28 अक्टूबर 1940 को उसके शासक ने इटली के तानाशाह को 'ओही' (ओएक्सआई) यानी 'न' कहने की हिम्मत दिखाई थी।

'फ्रेंड्स' की जान था ये कलाकार, 'जिंदगी' ने पूर्व प्रेमिका के जन्मदिन पर ही छोड़ा साथ

IANS | October 27, 2025 4:34 PM

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। 2023 का 28 अक्टूबर मनहूस था। सब वैसा नहीं था जैसा होना चाहिए था। एक ऐसी खबर आई जिसने सैकड़ों-हजारों फैंस का दिल तोड़ दिया। पहले विश्वास नहीं हुआ, फिर यकीन करना पड़ा कि फ्रेंड्स के चैंडलर बिंग यानी मैथ्यू पेरी नहीं रहे। कमबख्त मौत ने भी पूर्व प्रेमिका और नामचीन हॉलीवुड स्टार जूलिया रॉबर्ट्स का जन्मदिन चुना।

बलूचिस्तान-पाकिस्तान तनाव की क्या है वजह? सालों पुराना है इस संघर्ष का इतिहास

IANS | October 25, 2025 11:35 PM

दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में इन दिनों अंदर के हालात सही नजर नहीं आ रहे हैं। सालों से आतंक को पोषित कर रहा पाकिस्तान अब अपनी ही जाल में फंस गया है। बलूचिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ रहा है।

रूस से लौटते वक्त नेपोलियन के सैनिकों की मौत 'रहस्यमयी बीमारी' से हुई थी, वर्षों बाद एक स्टडी ने खोला राज

IANS | October 25, 2025 4:49 PM

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। जब नेपोलियन ने अक्टूबर 1812 में अपनी सेना को रूस से पीछे हटने का आदेश दिया, तो तबाही मच गई थी। भूख, ठंड, थकावट और बीमारियों से जूझते हुए करीब 3 लाख सैनिक मारे गए थे। दशकों बाद कुछ शोधार्थियों ने डीएनए एनालिसिस के आधार पर असल राज का खुलासा किया है। ये स्टडी बताती है कि जूं भी एक कारण था।

पाकिस्तान को ऐसे सबक सिखाएगा अफगानिस्तान, कुनार नदी पर जल्द से जल्द बांध बनाने की कर रहा तैयारी

IANS | October 24, 2025 7:40 PM

काबुल, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमले के जवाब में भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला लिया गया। यह पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा झटका था। वहीं अब अफगानिस्तान भी पाकिस्तान का पानी रोकने की प्लानिंग कर रहा है।