अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी पर नाचने वाला पाकिस्तान, आज अपनी 'यारी' वाली बीमारी से क्यों जूझने लगा?

गंगेश ठाकुर | October 15, 2025 7:15 PM

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। घर का कलह आपकी जिंदगी में उतना हंगामा नहीं मचाता, जितनी पड़ोस में भड़की हिंसा का शोर आपको बेचैन करता है। भारत भी इस समय वैसे ही हालातों से घिरा हुआ है। लेकिन भारत के साथ अच्छी बात यह है कि वह इन सारे शोरगुल से ना तो पहले कभी घबराया ना आज उसके माथे पर इसको लेकर कोई शिकन है।

बिहार चुनाव : महाराजगंज में परिवर्तन और समीकरणों की दिलचस्प कहानी

IANS | October 14, 2025 10:12 PM

पटना, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सिवान जिले में स्थित महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र राज्य की राजनीति में एक विशेष पहचान रखता है। यह क्षेत्र महाराजगंज लोकसभा सीट का हिस्सा है और अपने गठन (1951) से लेकर अब तक राजनीति, समाज और अर्थव्यवस्था के कई उतार-चढ़ाव का साक्षी रहा है।

बिहार चुनाव : गोरियाकोठी सीट पर सत्ता का रोमांचक खेल

IANS | October 14, 2025 10:00 PM

पटना, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की गोरियाकोठी विधानसभा सीट सामान्य श्रेणी की है। यह राजनीति, इतिहास और लोकजीवन का एक दिलचस्प मिश्रण प्रस्तुत करती है। यह सीट सिवान जिले में आती है और महाराजगंज लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।

बिहार चुनाव : बड़हरिया में कृषि, पलायन और रोजगार के मुद्दे प्रमुख, समझें समीकरण

IANS | October 14, 2025 9:47 PM

पटना, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सिवान जिले में स्थित बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की राजनीति में एक अहम पहचान रखता है। यह क्षेत्र मुख्य रूप से बड़हरिया और पचरुखी प्रखंडों के 23 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित करता है और पूरी तरह कृषि प्रधान है।

बिहार चुनाव : दरौंदा की सियासत की नई लकीरें, परिवारवाद से लेकर जनादेश तक

IANS | October 14, 2025 9:41 PM

पटना, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सिवान जिले में स्थित दरौंदा विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की राजनीति में तेजी से उभरते हुए क्षेत्रों में से एक है। यह सीट सिवान लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इसमें दरौंदा, सिसवन प्रखंड के साथ-साथ हसनपुरा प्रखंड के 10 ग्राम पंचायत शामिल हैं। इस क्षेत्र का गठन 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों पर किया गया था।

बिहार चुनाव : वैशाली सीट का ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व, जातीय गणित अहम

IANS | October 12, 2025 11:07 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार का वैशाली, वह भूमि जिसने विश्व को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया, जैन धर्म को उसका अंतिम तीर्थंकर दिया और बौद्ध धर्म को उसका अंतिम उपदेश। वैशाली जिले की यह विधानसभा सीट अपने ऐतिहासिक, धार्मिक और राजनीतिक महत्व के कारण एक अलग पहचान रखती है। महाभारत काल से जुड़े संदर्भों में वर्णित यह क्षेत्र लगभग 600 ईसा पूर्व विश्व का पहला गणराज्य बना, जहां चुने हुए प्रतिनिधियों की सभा और सुशासन व्यवस्था थी।

बिहार चुनाव : वाम का गढ़ या नई दस्तक? दरौली सीट पर दिलचस्प है मुकाबला

IANS | October 12, 2025 10:56 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सिवान जिले में स्थित दरौली अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित सीट है। यह सीट जिले के दरौली, गुठनी और अंदर प्रखंडों को शामिल करती है और जिले के पश्चिमी छोर पर उत्तर प्रदेश की सीमा से सटी हुई है। घाघरा नदी के उपजाऊ मैदानों में बसे इस इलाके की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार कृषि है। यहां धान, गेहूं और मौसमी सब्जियों की खेती व्यापक रूप से की जाती है।

बिहार चुनाव : रघुनाथपुर में राजद का दबदबा, यादव-मुस्लिम तय करेंगे समीकरण

IANS | October 12, 2025 10:50 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के सिवान स्थित रघुनाथपुर विधानसभा सीट प्रदेश की उन कुछ सीटों में से एक है जो हर चुनाव में राजनीतिक समीकरणों का रुख तय करने की क्षमता रखती है। यह सीट सामान्य श्रेणी की है। इसमें रघुनाथपुर और हुसैनगंज प्रखंडों के साथ-साथ हसनपुरा प्रखंड की पांच ग्राम पंचायतें शामिल हैं। यह इलाका घाघरा नदी की समृद्ध जलोढ़ समभूमि में बसा है, जहां कृषि आज भी मुख्य आजीविका का आधार बनी हुई है।

बिहार चुनाव : सिवान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत, समझें समीकरण

IANS | October 12, 2025 10:44 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार का सिवान ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह वही धरती है, जिसने भारत को उसका पहला राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद दिया। समृद्ध भोजपुरी संस्कृति से सराबोर यह इलाका भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक राजनीति तक अपनी गहरी छाप छोड़ चुका है।

बिहार चुनाव : लालू यादव के गृह क्षेत्र हथुआ में सियासी घमासान, जातीय समीकरण निर्णायक

IANS | October 12, 2025 10:38 PM

पटना, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित हथुआ विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। गोपालगंज लोकसभा सीट का हिस्सा होने के साथ-साथ यह सीट इसीलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसी क्षेत्र में फुलवरिया गांव है, जो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का पैतृक गांव है। राजनीति और इतिहास दोनों के लिहाज से हथुआ का क्षेत्रीय समीकरण बिहार की सत्ता के रुझान को दर्शाने वाला माना जाता है।