यादों में शेख: जब 'उमराव जान' रोमांटिक सीन शूट के दौरान हुआ था हंगामा, 'नवाब' ने सुनाया मजेदार किस्सा
मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता फारुख शेख सिनेमा के नायाब सितारे थे, जिन्होंने अपनी सहज अभिनय शैली से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने पर्दे पर निभाए अपने हर एक किरदार को बखूबी गढ़ा। 'उमराव जान' में 'नवाब' हों या 'बाजार' का 'सरजू' दर्शक उनकी एक्टिंग को बस देखते ही रह जाते।