भारत और बांग्लादेश के लिए खास है 16 दिसंबर का दिन, पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों को घुटनों पर लाई थी भारतीय सेना

IANS | December 15, 2025 9:27 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश और भारत में हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। 16 दिसंबर 1971 का दिन भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए ही ऐतिहासिक है। 1971 वह साल है जब भारत ने बांग्लादेशियों के खिलाफ पाकिस्तानी सैनिकों के दमनकारी कृत्यों को कुचलकर रख दिया था और पाक से अलग होकर स्वतंत्र बांग्लादेश बना।

बोस्टन टी पार्टी: एक चाय जिसने ब्रिटिश साम्राज्य की चूलें हिला दी

IANS | December 15, 2025 8:40 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी इतिहास की अहम तारीखों में दर्ज है 16 दिसंबर 1773! ऐसी तिथि जब एक प्रतीकात्मक घटना ने पूरे उपनिवेशी शासन को चुनौती दे दी। यह घटना थी 'बोस्टन टी पार्टी', जिसने ब्रिटिश साम्राज्य और उसके अमेरिकी उपनिवेशों के रिश्तों में ऐसी दरार डाली, जो अंततः अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम में बदल गई।

जेन ऑस्टिन: रोमांस की रानी, जिनकी 19वीं सदी में लिखी कहानियां आज भी दिल को छू जाती हैं

IANS | December 15, 2025 8:29 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। 'हर्टफोर्डशायर की उस नृत्य सभा में, जब मिस्टर डार्सी अपने संकोची और अभिमानी स्वभाव के साथ प्रवेश करते हैं और एलिजाबेथ बेनेट उन्हें पहली नजर में नापसंद कर लेती हैं...' वहीं से प्राइड एंड प्रेजुडिस की कहानी आगे बढ़ती है। यह सिर्फ प्रेम कथा की शुरुआत नहीं होती, बल्कि समाज, वर्ग और आत्मसम्मान पर जेन ऑस्टिन की सूक्ष्म टिप्पणी भी सामने आती है। इसी सादे लेकिन अर्थपूर्ण दृश्य में जेन ऑस्टिन की लेखनी की पूरी ताकत दिखाई देती है।

बीजिंग-टोक्यो के तनाव का असर पांडा डिप्लोमेसी पर भी, चीन लौटेंगे जापान में जन्मे 'शियाओ' और 'लेई'

IANS | December 15, 2025 5:32 PM

टोक्यो/बीजिंग,15 दिसंबर (आईएएनएस)। चीन-जापान के बीच पड़ी दरार का असर 'पांडा डिप्लोमेसी' पर भी पड़ता दिख रहा है। वर्तमान विपरीत परिस्थितियों के चलते जायंट पांडा बंधुओं शियाओ-शियाओ और लेई-लेई को तय अवधि से पहले लौटाना पड़ेगा। भविष्य में इस समझौते का क्या होगा इस पर भी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। इसे लेकर जब चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से सवाल किया गया तो उन्होंने टका सा जवाब दे दिया!

तमिलनाडु : 16वीं सदी में बना विघ्नहर्ता का अद्भुत मंदिर, दर्शन मात्र से दूर होती हैं बाधाएं

IANS | December 14, 2025 11:37 PM

कोयंबटूर, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। गौरी पुत्र के दर्शन मात्र से जीवन की तमाम परेशानियों और दुख-दर्द के साथ ही बाधाओं का भी नाश होता है। तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर से महज 12 किलोमीटर दूर भगवान गणेश को समर्पित प्राचीन और अद्भुत ईचनारी विनायगर मंदिर है।

सिंहावलोकन 2025: नए साल में पुरानी फिल्मों का दबदबा, 2016 की फ्लॉप फिल्म रही सुपरहिट

IANS | December 14, 2025 10:45 PM

मुंबई, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा के लिए शानदार रहा। नई फिल्में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन पुरानी क्लासिक्स और कल्ट फिल्मों की री-रिलीज ने सिनेमाघरों को गुलजार रखा। दर्शकों का पुरानी फिल्मों से भावनात्मक लगाव इतना गहरा निकला कि कई ऐसी फिल्में, जो पहली रिलीज पर फ्लॉप हो गई थीं, इस बार सुपरहिट रहीं।

सिंहावलोकन 2025: किन-किन देशों की सरकार कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई

IANS | December 14, 2025 9:58 PM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। 2025 का साल खत्म होने वाला है। अगर राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो दुनिया के कई देशों के लिए यह साल काफी उठापटक वाला रहा है। कई ऐसे देश हैं, जहां की सरकार को अपना कार्यकाल पूरा किए बिना ही इस साल सत्ता त्यागना पड़ा या फिर प्रधानमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से ऐसे देश हैं, जहां ऐसा हुआ।

गॉन विद द विंड: प्रीमियर ने रचा था इतिहास, इसी फिल्म के लिए पहली बार अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री को मिला ऑस्कर अवॉर्ड

IANS | December 14, 2025 8:09 PM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। 15 दिसंबर 1939 को अमेरिका के अटलांटा शहर में हॉलीवुड फिल्म "गॉन विद द विंड" का प्रीमियर उस दौर की बड़ी घटना थी। वो सिनेमा इतिहास का एक निर्णायक क्षण साबित हुआ। 'मार्गरेट मिशेल' के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन विक्टर फ्लेमिंग ने किया था और इसे उस दौर की सबसे महंगी तथा भव्य प्रस्तुतियों में गिना गया।

ऑस्ट्रेलिया में यहूदी-विरोध चरम पर, शुरुआत 9 अक्टूबर 2023 से

IANS | December 14, 2025 7:41 PM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास का सरप्राइज अटैक हुआ। आसमान से पैराशूट के जरिए उतरे दहशतगर्दों ने एक म्यूजिक फेस्टिवल में जुटे लोगों पर गोलियां बरसा दीं। उसके बाद से ही गाजा जंग का मैदान बन गया। ये ट्रिगर मोमेंट था! उस हमले के छींटे दुनिया में कई जगह पड़े। ऑस्ट्रेलिया भी इसमें से एक था।

सिंहावलोकन 2025: पद्मश्री शिवानंद बाबा, पोप फ्रांसिस समेत इन 'मार्गदर्शकों' को दुनिया ने नम आंखों से दी विदाई

IANS | December 14, 2025 4:53 PM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 एक ऐसे वर्ष के रूप में दर्ज हुआ, जब अलग-अलग धर्मों, संप्रदायों ने अपने प्रभावशाली मार्गदर्शकों को खो दिया। ये वे नाम थे, जिनकी पहचान केवल पूजा-पाठ या धार्मिक उपदेशों तक सीमित नहीं थी, बल्कि शिक्षा, सेवा, करुणा और नैतिक नेतृत्व से जुड़ी हुई थी।