जो बोया था वो काटने के बन रहे हालात, शिक्षकों की नियुक्ति रद्द करने के बाद यूनुस के खिलाफ विरोध तेज
ढाका, 12 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में चुनावी सुगबुगाहट के बीच हिंसा और विरोध प्रदर्शन जारी है। मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने जिन पार्टियों के साथ मिलकर शेख हसीना सरकार का तख्तापलट किया था, आज वे वहीं आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश अवामी लीग (एएल) पार्टी ने ढाका लॉकडाउन का ऐलान किया है, जिसे लेकर हलचल पैदा हो गई है।