व्यापार के लिए सबसे सस्ता और आसान जमीनी मार्ग खो चुका है पाकिस्तान, ट्रेड के लिए सामने हैं कई मुश्किलें

IANS | January 10, 2026 7:42 PM

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव जारी है। दोनों देशों के बीच सीमा बंद हो चुकी है, जिसका असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर हो रहा है। अफगानिस्तान ने हाल ही में कहा था कि भले ही पाकिस्तान के साथ व्यापार के रास्ते बंद हो गए, लेकिन देश में फिर भी ट्रेड नहीं रुका और न ही सामानों की आवाजाही पर इसका असर पड़ा। हालांकि, सीमा बंद होने की वजह से स्थानीय लोगों का काफी नुकसान हो रहा है। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान जिन देशों की सीमा से जुड़ा है, उनके साथ दुश्मनी का असर कैसे उसकी अर्थव्यवस्था पर हो रहा है।

चीन-जापान तनाव: रेयर अर्थ पर कंट्रोल से जापानी अर्थव्यवस्था को झटका, मदद की गुहार

IANS | January 10, 2026 5:03 PM

जापान, 10 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के सख्त तेवरों का असर जापान की अर्थव्यवस्था पर पड़ने लगा है। बीजिंग की रेयर अर्थ तत्वों पर मजबूत पकड़ और हालिया निर्यात प्रतिबंधों के बीच बढ़ती चिंताओं के चलते जापान ने जी-7 सहयोगियों और अन्य देशों से मदद की गुहार लगाई है।

विश्व हिंदी दिवस : सिनेमा जगत में हिंदी साहित्य का खास योगदान, उपन्यास पर बन चुकी हैं क्लासिक फिल्में

IANS | January 10, 2026 3:28 PM

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। आज विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है, जो हिंदी भाषा की वैश्विक पहचान और महत्व को रेखांकित करता है। हिंदी साहित्य ने भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया है। कई प्रसिद्ध हिंदी उपन्यासों पर आधारित फिल्में बनीं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हैं। ये फिल्में प्रेम, समाज, इतिहास और मानवीय भावनाओं की गहरी और खूबसूरत कहानियां पेश करती हैं।

जयंती विशेष : सीधी-सरल प्रेम कहानियों को पर्दे पर उतारने वाले निर्देशक, जिनका 'जासूस' घर-घर पहुंचा

IANS | January 9, 2026 11:51 PM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के निर्देशक बासु चटर्जी एक ऐसा नाम है, जिन्हें मिडिल-ऑफ-द-रोड सिनेमा का पायनियर भी कहा जाता है। उन्होंने ऐसी फिल्में बनाईं, जो मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट और पैरेलल सिनेमा के बीच संतुलन बनाती थीं।

संगीत जगत के 'गणगंधर्वन': 50 हजार से अधिक गानों को दी आवाज, अवॉर्ड्स इतने मिले कि कहा 'अब न दें'

IANS | January 9, 2026 11:15 PM

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। संगीत जगत के महान गायक, जिनकी आवाज में अनोखी मिठास और गहरी भावनाएं भरी हैं। उनकी गायिकी इतनी दिलकश है कि उन्हें 'गणगंधर्वन' भी कहा जाता है। छह दशकों से अधिक के शानदार करियर में उन्होंने कई भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गाने को आवाज दी।

पनामा नहर और संप्रभुता की लड़ाई: 1962 से शुरू हुई कहानी अभी खत्म नहीं हुई

IANS | January 9, 2026 8:34 PM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पनामा नहर केवल एक जलमार्ग नहीं रही है, बल्कि यह पिछले एक सदी से वैश्विक शक्ति संतुलन का प्रतीक भी रही है। 10 जनवरी 1962 के आसपास पनामा सिटी में हुए दंगों ने इस नहर से जुड़े उस दौर के असमान शक्ति संबंधों को उजागर कर दिया था, जब अमेरिका का इस क्षेत्र पर लगभग पूर्ण नियंत्रण था।

जेम्स डीन के साए तले उभरा विद्रोही सितारा, साल मिनियो ने छोटी सी उम्र में कमाया बड़ा नाम

IANS | January 9, 2026 7:46 PM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता साल मिनियो 1950 के दशक की उन दुर्लभ युवा प्रतिभाओं में शामिल थे, जिन्होंने कम उम्र में ही अमेरिकी सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ दी। न्यूयॉर्क में 10 जनवरी 1939 को जन्मे मिनियो ने बचपन से ही अभिनय और रंगमंच में रुचि दिखाई और बहुत जल्दी ब्रॉडवे के जरिए मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बना ली। उनका करियर ऐसे दौर में उभरा, जब हॉलीवुड में युवा असंतोष, पीढ़ीगत टकराव और सामाजिक बदलाव जैसे विषय धीरे-धीरे मुख्यधारा का हिस्सा बन रहे थे।

इंटरनेशनल कोरियोग्राफर डे : डांस में महारत हासिल करने वाले सितारे, जो सुपरस्टार्स से लगवा चुके हैं ठुमके

IANS | January 9, 2026 6:25 PM

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। हर साल 9 जनवरी को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल कोरियोग्राफर्स डे मनाया जाता है। यह दिन उन कलाकारों को समर्पित है जो पर्दे के पीछे रहकर फिल्मों के गानों में जान डालते हैं। बॉलीवुड में डांस का विशेष महत्व है। एक अच्छा गाना और डांस फिल्म को सुपरहिट बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

अदा शर्मा ने न्यूकमर्स को दिए सफलता के टिप्स, 'इंडस्ट्री उतार-चढ़ाव भरी, हारना नहीं, डटकर मुकाबला करना'

IANS | January 9, 2026 4:32 PM

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। 'द केरल स्टोरी' जैसी सफल फिल्म का हिस्सा रहीं अभिनेत्री अदा शर्मा ने एक्टिंग करियर में लंबा सफर तय किया है। उनकी कुछ फिल्में सुपरहिट रहीं, जबकि कुछ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। अदा का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री उतार-चढ़ाव से भरी है। उन्होंने न्यूकमर्स को भी सफलता के टिप्स दिए।

अदा शर्मा ने कहा- फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ भी जरूरी, बताया क्या करने से तेज होगा दिमाग, मन होगा शांत

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदा शर्मा हेल्थ को लेकर जागरूक रहती हैं और उनका मानना है कि फिजिकल के साथ ही मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना जरूरी है। आमतौर पर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है, जिसके परिणाम बेहद खराब होते हैं। अदा का मानना है कि दिमाग को भी वर्कआउट की जरूरत पड़ती है। कुछ वर्कआउट को वह खुद पर भी लागू करती हैं।