हर साल 8 दिसंबर को मनाया जाता है दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन दिवस
नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। हर साल 8 दिसंबर को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य क्षेत्रीय एकजुटता, सहयोग और विकास की भावना को मजबूती देना है। दक्षिण एशिया के आठ देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका इसके सदस्य हैं।