कराटे किड के मिस्टर मियागी: असल जिंदगी का योद्धा, जिसने परेशानियों से कभी मुंह नहीं मोड़ा
नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड में कुछ किरदार सिर्फ फिल्म के लिए नहीं बनाए जाते, वे जीवन में भी रास्ता दिखाते हैं। "द कराटे किड" के मिस्टर मियागी ऐसा ही चेहरा है: शांत, सरल और समझदार गुरु, जिसकी एक-एक बात प्रेरणा बन जाती है। लेकिन जिसने रील पर दुनिया को संतुलन सिखाया, उसकी रियल लाइफ किसी परीक्षा से कम नहीं रही। इस किरदार के पीछे थे पैट मोरिता—वो इंसान थे, जिन्होंने हर दर्द को चुपचाप “वैक्स ऑन, वैक्स ऑफ” कर दिया।