जॉनस्टाउन फाइल्स: एक दिन में 900 जिंदगियां कुर्बान, 1978 की वह खामोशी जिसने दुनिया को दहला दिया
नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। जॉनस्टाउन के सीने पर खुरच कर लिखी गई तारीख है 18 नवंबर 1978! सबसे भयावह दिन जब दक्षिण अमेरिका के छोटे से देश गुयाना के जंगलों में दुनिया से कटे एक कम्यून ने एक दर्दनाक दौर को अपने सामने से गुजरते देखा। धर्म, आस्था और नेतृत्व के नाम पर लोगों ने अंधविश्वास में अपनी हदें पार कर लीं।