'हंसा' से 'धनकोर बा' तक, हर किरदार में जान डालने वाली दमदार एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक

IANS | January 6, 2026 11:44 PM

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर हैं, जो हर तरह के जॉनर में काम कर अलग-अलग किरदारों से दर्शकों को प्रभावित करते रहे हैं। ऐसी ही बेहतरीन अभिनेत्री हैं सुप्रिया पाठक। टीवी की प्यारी और भोली 'हंसा' से लेकर फिल्म 'राम-लीला' की सख्त और दमदार 'धनकोर बा' तक, वह हर रोल में पूरी तरह घुल-मिल जाती हैं। अपनी शानदार और जीवंत एक्टिंग से सुप्रिया ने लाखों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

बिपाशा बसु: 'डस्की ब्यूटी' जिसने रंग के तानों को चुनौती देकर बनाई पहचान, ठुकराए कई ऑफर

IANS | January 6, 2026 10:57 PM

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड में जब भी 'डस्की ब्यूटी' की बात होती है, तो फिल्म 'राज' में संजना बनी सांवली-सलोनी लड़की का नाम सबसे पहले आता है। अपनी दमदार एक्टिंग, बोल्ड अंदाज और बेबाक व्यक्तित्व के लिए मशहूर बिपाशा बसु का 7 जनवरी को जन्मदिन है।

वेनेजुएला पर कार्रवाई के बाद क्या रूस-यूक्रेन में सुलह का रास्ता ट्रंप के लिए होगा मुश्किल?

IANS | January 6, 2026 6:19 PM

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई देशों में युद्ध रुकवाने और नोबेल शांति पुरस्कार पर दावेदारी कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर 2026 में साल की शुरुआत के साथ ही वेनेजुएला पर हमला कर उसके राष्ट्रपति को उनकी पत्नी सहित अपहरण कर अमेरिका ले आते हैं। इन सब के बीच बड़ा सवाल ये है कि रूस और यूक्रेन के बीच एक दिन में युद्ध रुकवाने का दावा करने वाले ट्रंप के लिए अब कितनी परेशानी आने वाली है।

उदयपुर में स्टेबिन बेन संग सात फेरे लेंगी नुपूर सेनन, राजस्थान में ये सितारे कर चुके हैं शाही शादी

IANS | January 6, 2026 5:55 PM

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान की रॉयल आभा और शानदार महलों की खूबसूरती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों को बेहद लुभाती है। यह राज्य सेलिब्रिटी वेडिंग्स का पसंदीदा ठिकाना बन चुका है। झीलों की नगरी उदयपुर, एक बार फिर शाही शादी की मेजबानी करने जा रहा है। सिंगर स्टेबिन बेन और एक्ट्रेस नुपूर सेनन इसी खूबसूरत शहर में सात फेरे लेने वाले हैं।

ट्रंप वेनेजुएला में तेल तक पहुंच को लेकर थे परेशान, अमेरिका के पूर्व एनएसए का दावा

IANS | January 6, 2026 5:13 PM

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई की दुनियाभर में निंदा हो रही है। इस सिलसिले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्टन ने आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला पर कार्रवाई के दौरान अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन किया गया। किसी देश पर हमला करने के बाद उसके राष्ट्रपति का अपहरण करके नए साल की शुरुआत करने वाले वाले ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए या नहीं? इस पर पूर्व अमेरिकी एनएसए ने अपनी बातें रखी।

राजामौली से संदीप रेड्डी तक, ड्रामा, कॉमेडी और एक्शन लेकर आ रहे निर्देशक

IANS | January 6, 2026 9:02 AM

नई दिल्ली 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा ने पिछले साल शानदार सफलता हासिल की, जहां बड़े बजट की एक्शन फिल्में, दिल छू लेने वाली कहानियां और ड्रामा-कॉमेडी सिनेमा ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया। साल 2025 मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म सैयारा, आदित्य धर की देशभक्ति से भरपूर धुरंधर और ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 जैसी फिल्मों के नाम रहा। वहीं, साल 2026 में भी कई निर्देशक धमाल मचाने को तैयार हैं।

यादों में कमलेश्वर: ‘नई कहानी’ के आधार स्तंभ, जो साहित्य को मानते थे समाज बदलने का हथियार

IANS | January 5, 2026 10:09 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर कमलेश्वर का नाम आते ही ‘नई कहानी’ आंदोलन के आधार स्तंभ की याद आती है। उनकी लेखनी सिर्फ कहानियों तक सीमित नहीं रही। उन्होंने उपन्यास, पत्रकारिता, स्तंभ लेखन, फिल्म पटकथा और टेलीविजन के लिए भी शानदार लेखन किया। ‘नई कहानी’ और ‘समांतर कहानी’ जैसे आंदोलनों को दिशा देने वाले कमलेश्वर ने समाज की विसंगतियों को बेबाकी से उकेरा।

लोकतंत्र की आड़ में ट्रंप ने चली चाल, वेनेजुएला में तेल का खेल बदलने की प्लानिंग कर रहा अमेरिका

IANS | January 5, 2026 10:03 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला में अमेरिकी सैनिकों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर जो हमले किए और जिस तरह से वहां के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ उठाकर लाया गया, इसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। हालांकि, अमेरिका अपनी इस कार्रवाई को ड्रग्स तस्करी के खिलाफ उचित कदम बता रहा है। यह साफतौर पर जाहिर है कि अमेरिका ने ड्रग्स की आड़ में तेल पर कंट्रोल पाने के लिए चाल चली है। आइए जानते हैं कि अमेरिका वेनेजुएला में असल में क्या करने की कोशिश कर रहा है और ट्रंप के लिए पेट्रो डॉलर कैसे एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।

ओम पुरी : लोको पायलट बनना चाहते थे, किस्मत पलटी और ताउम्र नसीरुद्दीन के 'ऋणी' बन गए

IANS | January 5, 2026 9:34 PM

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता ओम पुरी की जिंदगी संघर्ष, मेहनत और सफलता की अनोखी मिसाल है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले अभिनेता का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा। महज छह साल की उम्र में उन्होंने परिवार की आर्थिक मदद के लिए चाय की दुकान पर बर्तन धोने का काम शुरू कर दिया था।

रमेश बहल की हर फिल्म में होता था आर डी. बर्मन का संगीत, निर्देशक का सोनाली बेंद्रे से भी खास रिश्ता

IANS | January 5, 2026 12:01 AM

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कई दिग्गज निर्माता-निर्देशक हुए जिन्होंने अपनी कला से दर्शकों को प्रभावित किया। इन्हीं में एक नाम रमेश बहल का भी है, जिन्होंने 'द ट्रेन', 'जवानी दीवानी', 'कसमें वादे' जैसी कई सफल फिल्में बनाईं। उनकी हर फिल्म में संगीतकार आरडी बर्मन का संगीत रहा, जो उनकी खासियत थी। 5 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि है।