विरोध प्रदर्शन के इस दौर में जंजीबार क्रांति का जिक्र जरूरी, सुल्तान को देश छोड़कर भागना पड़ा था

IANS | January 11, 2026 8:23 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अफ्रीका के जंजीबार द्वीपों पर 12 जनवरी 1964 को एक गंभीर राजनीतिक बदलाव हुआ जब जंजीबार क्रांति के नाम से जाना जाने वाला विद्रोह साकार हुआ। इस विद्रोह में अफ्रीकी मूल के विद्रोही नेताओं ने द्वीप की सुल्तानी सरकार को सत्ता से हटा दिया, जो कि मुख्यतः अरब आबादी के नेतृत्व में थी।

ईरान में भी तख्तापलट की 'तैयारी', बांग्लादेश और नेपाल की तर्ज पर आगे बढ़ रहा विरोध-प्रदर्शन

IANS | January 11, 2026 7:05 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पिछले साल 28 दिसंबर से ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र होता जा रहा है। अब तक 115 से ज्यादा लोग मारे गए, और दो हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ईरान में तख्तापलट हो सकता है। हाल में वेनेजुएला, नेपाल और बांग्लादेश में जिस तरह से सरकार बदली है, उसके आधार पर इन अटकलों को और हवा दी जा रही है। वहीं, इन सबमें अमेरिका की भूमिका को लेकर भी चर्चा होती रहती है।

ताकाइची चाहती हैं स्नैप इलेक्शन, चीन से मिल रही चुनौती के बीच लोकप्रियता को भुनाना मकसद या परंपरा अहम

IANS | January 11, 2026 4:01 PM

टोक्यो, 11 जनवरी (आईएएनएस)। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची संभवतः सामान्य चुनाव समय से पहले बुला सकती हैं, ऐसा उनके गठबंधन सहयोगी ने रविवार को कहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वे फरवरी में चुनाव कराने पर विचार कर सकती हैं।

विरोध प्रदर्शन: क्या ईरान 2009 से पहले के समय में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा, नेदा की आ रही याद!

IANS | January 11, 2026 3:19 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। किसी भी आंदोलन की कोई एक तस्वीर उसकी पहचान बन जाती है। तस्वीर वो सब कहती है जो लंबे समय तक याद रखे जाने लायक होता है। ऐसी ही तस्वीर ईरान की उस महिला की भी है जो होठों से सिगरेट दबाए देश के सर्वोच्च नेता की तस्वीर जला रही है। ये प्रतीक है उस विरोध का जो सियासत से नाराजगी का सबब है। विरोध की आग जो दिलों में जलती बुझती आई है। जब आज के विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें सामने आती हैं, तो अनायास ही वर्षों पहले मारी गई एक युवती की याद ताजा हो जाती है—नेदा आगा-सोल्तान। उसका नाम आज भी ईरान में सत्ता के खिलाफ उठने वाली हर आवाज के साथ जुड़ा हुआ महसूस होता है।

'ड्रीम' को लेकर सीमा में नहीं बंधना चाहतीं अदा शर्मा, बताया किस एक्टिंग फॉर्मूले को करती हैं फॉलो

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदा शर्मा ने अब तक एक्शन, हॉरर, ड्रामा से लेकर बोल्ड रोल्स तक हर तरह की फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन वह किसी खास डायरेक्टर, एक्टर या कहानी के पीछे नहीं भागतीं। अदा का मानना है कि सपनों को किसी भी तरह की सीमा में बांधना गलत है।

7 साल की उम्र से सीखा प्यारेलाल के भतीजे ने संगीत, 'तेरे बिन' से छाए, 'मेलोडी' को मानते हैं गाने की आत्मा

IANS | January 10, 2026 11:52 PM

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। सात साल की छोटी उम्र से संगीत सीखने वाले मिथुन ने अपनी मधुर धुनों से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है। उनका मानना है कि हर गाने की आत्मा मेलोडी में ही बसती है और बिना मेलोडी के कोई गाना पूरा नहीं हो सकता। मशहूर म्यूजिक कंपोजर मिथुन का 11 जनवरी को जन्मदिन है।

'आशिकी गर्ल': डेब्यू फिल्म से मिला स्टारडम, स्क्रिप्ट के बिना पैसे लेकर आ जाते थे निर्माता

IANS | January 10, 2026 11:46 PM

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। साल 1990 में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'आशिकी' रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई। इस फिल्म से अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने डेब्यू किया और 'आशिकी गर्ल' के नाम से रातों-रात मशहूर हो गईं। फिल्म की सफलता के बाद एक मजेदार किस्सा सामने आया, जिसका जिक्र अनु ने खुद किया।

ईरान में खामेनेई के खिलाफ शोर गल्फ देशों तक पहुंचा, जीसीसी में बढ़ी हलचल, क्या सता रहा ट्रंप का डर?

IANS | January 10, 2026 8:33 PM

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान में इन दिनों हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह खामेनेई के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। महंगाई और बेरोजगारी से आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर खामेनेई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं, दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरानी सरकार को एक्शन की धमकी दे रहे हैं। ट्रंप ने खामेनेई को सीधी चेतावनी दी है कि अगर ईरानी सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसक रुख अपनाया तो अमेरिका कार्रवाई करेगा। वहीं ट्रंप की इन धमकियों की शोर गल्फ देशों में भी सुनाई दे रही है। गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) ने हालात पर पैनी नजर बनाकर रखी है।

103 साल पहले दुनिया हुई 'इंसुलिन' से रूबरू, 14 साल के थॉम्पसन को दी गई थी पहली खुराक

IANS | January 10, 2026 8:19 PM

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 11 जनवरी 1922 का दिन एक मील का पत्थर माना जाता है। इसी दिन कनाडा में पहली बार एक मधुमेह रोगी को इंसुलिन का सफलतापूर्वक इंजेक्शन दिया गया, जिसने उस बीमारी को नियंत्रित करने का रास्ता खोल दिया जिसे उस समय लगभग निश्चित मृत्यु का पर्याय माना जाता था। यह प्रयोग न केवल एक मरीज के जीवन को बचाने में सफल रहा, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए उम्मीद की किरण बन गया।

अचानक ही गायब हो गई क्यूबेक की 'लेक रूज', नासा ने सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए दिखाई सच्चाई

IANS | January 10, 2026 8:06 PM

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मई 2025 में अचानक एक हकीकत से कनाडा रूबरू हुआ। क्यूबेक प्रांत की ये सच्चाई भयावह थी। यहां की एक झील 'लेक रूज' अचानक गायब हो गई! महीनों बाद ये घटना सुर्खियों में इसलिए है क्योंकि अब इसे लेकर ठोस वैज्ञानिक तथ्य और सैटेलाइट अध्ययन सामने आ चुके हैं।