सुरक्षा की दृष्टि से अमेरिका का भरोसा पाकिस्तान पर ज्यादा या भारत पर? अब तक कितने राष्ट्रपतियों ने किया दौरा

IANS | April 10, 2026 4:54 PM

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और इजरायल के बीच स्थायी संघर्ष विराम को लेकर इस सप्ताह के अंत में पाकिस्तान की मध्यस्थता में बैठक होने जा रही है। इस बैठक में अमेरिका और ईरान के डेलिगेशन शामिल होंगे। इस बीच अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान जाने वाले डेलिगेशन की सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कैसा बिचौलिया पाकिस्तान? ईरान वार्ता की टेबल तक पहुंचा नहीं! अमेरिका सुरक्षा का बना रहा बहाना

गंगेश ठाकुर | April 10, 2026 4:31 PM

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अभी तो पाकिस्तान ने अमेरिका-ईरान जंग के बीच शांतिदूत बनने वाली अफवाह पर ठीक से अपनी पीठ भी नहीं थपथपाई थी कि अचानक उसकी पेशानी पर चिंता की लकीरें साफ दिखने लगी। अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर कराने का दावा करने वाला पाकिस्तान अब इजरायल के खिलाफ की गई बयानबाजी की वजह से चिंता में है। दूसरी तरफ ईरान जिसका वह शुभचिंतक बनने की जुगत में है, वही पाकिस्तान के इस बिचौलिये वाले व्यवहार को पचा नहीं पा रहा है। ईरान ने इस्लामाबाद में अमेरिका के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए टेबल पर बैठने से साफ इनकार कर दिया।

वेंस की पाकिस्तान यात्रा से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, सालों बाद यूएस के किसी शीर्ष अधिकारी का पाक दौरा

IANS | April 10, 2026 12:51 PM

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान में बातचीत होने वाली है। अमेरिका की तरफ से इस बैठक में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने डेलिगेशन के साथ इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के इस दौरे से संबंधित सुरक्षा को लेकर काफी चिंताएं हैं। सालों के बाद अमेरिका का कोई आला अधिकारी पाकिस्तान का दौरा कर सकता है।

डेलावेयर आर्थिक विकास के लिए भारत को मुख्य पार्टनर के तौर पर देख रहा है: गवर्नर मैट मेयर (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | April 10, 2026 11:03 AM

वाशिंगटन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा के बाद, डेलावेयर के गवर्नर मैट मेयर अपने राज्य में निवेश और नवाचार लाने के लिए भारत की आर्थिक तरक्की पर दांव लगा रहे हैं। वह इस पार्टनरशिप को एक लॉन्ग-टर्म आर्थिक रणनीति के तौर पर देख रहे हैं।

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का 'अमिताभ बच्चन': 'इंद्रदेव' से मिली पहचान, मगर दर्द से भरा रहा अंतिम समय

IANS | April 9, 2026 10:43 PM

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक समय वह सुपरस्टार थे। दर्शक उन्हें प्यार से ‘पंजाबी सिनेमा का अमिताभ बच्चन’ कहते थे। ‘महाभारत’ धारावाहिक में इंद्रदेव का किरदार निभाकर उन्होंने देशभर में ख्याति हासिल की। लेकिन शोहरत के बावजूद उनके जीवन का अंतिम दौर बेहद दर्द भरा और संघर्षपूर्ण रहा। जी हां! हम बात कर रहे हैं मंझे हुए सितारे अभिनेता सतीश कौल की।

एआई नहीं, हकीकत का खौफनाक आईना: एक घर में 250 कुत्ते, तस्वीरों ने सबको चौंकाया!

IANS | April 9, 2026 8:27 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ये कहानी है लंदन के एक घर और उसमें रहने वाले 250 पूडल डॉग्स की। छोटे-छोटे कमरे और कैमरे की ओर हसरत भरी निगाहों से देखते इंसान के सबसे प्यारे दोस्त। ब्रिटेन की पशु कल्याण संस्था, 'रॉयल सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स' (आरएसपीसीए) ने 2 अप्रैल को इन कुत्तों की एक तस्वीर सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की लंबे चौड़े नोट के साथ! मकसद इनको बचाना और उन हालात के बारे में बताना था जिसमें ये रहने को मजबूर थे। कुछ की हालत गंभीर थी तो कुछ कुपोषण से जूझ रहे थे।

अमेरिका-ईरान सीजफायर में 'मध्यस्थ' पाकिस्तान, अफगानिस्तान मामले में चीन को क्यों कर रहा आगे?

IANS | April 9, 2026 6:50 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक जारी रहे संघर्ष के बाद दोनों पक्षों के बीच सीजफायर हुआ। इसकी मध्यस्थता पाकिस्तान ने की। अमेरिका-ईरान के बीच 10-पॉइंट सीजफायर पर सहमति बनी। इन सबके बीच चौंकाने वाली बात यह है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी लंबे समय से विवाद चल रहा है। हाल ही में दोनों तरफ से झड़पें तेज हो गई। हालांकि, अफगानिस्तान के साथ सुलह करने के लिए पाकिस्तान, चीन को मध्यस्थता करने के लिए आगे कर रहा है।

इस्लामाबाद में सन्नाटा, बातचीत की आहट! लेकिन भरोसे पर सवाल बरकरार

IANS | April 9, 2026 4:10 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। "ईरान की सभ्यता को पूरी तरह से खत्म करने" की डेडलाइन से कुछ घंटे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी मध्यस्थता का जिक्र करते हुए सीजफायर का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये संघर्ष विराम अगले 2 हफ्तों तक जारी रहेगा।

जब शक्ति सामंत की शर्त सुन बोल पड़े थे उत्तम कुमार - 'डर लगता है क्या?', सुंदरबन में हुई थी 'अमानुष' की शूटिंग

IANS | April 9, 2026 9:22 AM

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। सिनेमा जगत के ऐसे कई सितारे हुए, जिनकी क्लासिक फिल्में आज भी दर्शकों के लिए उतनी ही ताजगी भरी और दिलों के करीब है, जितनी रिलीज के समय थी। ऐसे ही निर्माता-निर्देशक थे शक्ति सामंत जिन्होंने सिनेमा जगत को कश्मीर की कली ही नहीं अमानुष और हावड़ा ब्रिज जैसी फिल्में दीं।

ज्ञान मुखर्जी और फणी मजूमदार से बारीकियां सीखने वाले निर्देशक, जिन्होंने दीं 'कश्मीर की कली', 'अमर प्रेम' और 'आनंद'

IANS | April 8, 2026 11:20 PM

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। आनंद, कश्मीर की कली, अमर प्रेम, हावड़ा ब्रिज और अमानुष ... ये कुछ ऐसी फिल्में हैं, जो सिनेमा जगत के लिए अमर हो गईं। ज्ञान मुखर्जी और फणी मजूमदार जैसे दिग्गज फिल्मकारों से सिनेमा की बारीकियां सीखने वाले शक्ति सामंत ने फिल्म इंडस्ट्री को ऐसी कई यादगार फिल्में दीं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसती हैं।